कानपुर नगर13जून26*रामनगर गांव के पास नहर और बंबा के बीच मानक विहीन उठाई जा रही मिट्टी ,
कानपुर नगर*रामनगर गांव के पास नहर और बंबा के मध्य क्षेत्र में मानक विहीन तरीके से मिट्टी उठाई जा रही है। बिना अनुमति के हो रहे इस अवैध खनन से नहर और बंबा की पटरी कमजोर हो रही है।
पटरी कमजोर, हादसे का अंदेशा
ग्रामीणों का कहना है कि जेसीबी और ट्रैक्टर ट्रॉलियों से लगातार मिट्टी निकाली जा रही है। नहर और बंबा के बीच की जमीन गहरी खोद दी गई है। इससे पटरी में दरारें पड़ गई हैं। बरसात में पटरी धंसने और पानी रिसने का खतरा बढ़ गया है।
किसानों को हो रहा नुकसान
अवैध खन की वजह से आसपास के खेतों की सिंचाई प्रभावित हो रही है। किसानों का कहना है कि नहर टूटने पर फसलें बर्बाद हो जाएंगी। साथ ही राहगीरों के लिए यह रास्ता भी असुरक्षित हो गया है।
ग्रामीणों ने की कार्रवाई की मांग
स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि मानक विहीन मिट्टी खनन पर तुरंत रोक लगाई जाए। जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई हो ताकि नहर की सुरक्षा बनी रहे और किसी बड़े हादसे से बचा जा सके।

More Stories
भागलपुर10अगस्त26* 1.430 कि०ग्रा० गांजा के साथ एक अपराधकर्मी को किया गया गिरफ्तार।
बाँदा10अगस्त26*डीआईजी चित्रकूटधाम परिक्षेत्र बांदा एवं एसपी बांदा द्वारा बामदेवेश्वर मंदिर की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया
कानपुर नगर10अगस्त26*बस अब बहुत हो चुका’,लोकतंत्र की नहीं होने देंगे हत्या, जलनिगम, नगर निगम अधिकारियों को खींच कर करवाएंगे काम,