लखनऊ13जून26**30 वर्षीय युवक मोहतशीम संदिग्ध परिस्थितियों में लापता, पुलिस में शिकायत दर्ज,*
लखनऊ पश्चिम के ठाकुरगंज थाना क्षेत्र से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है, जहाँ एक 30 वर्षीय युवक मोहतशीम पिछले दो दिनों से संदिग्ध परिस्थितियों में लापता है। परिजनों की काफी खोजबीन के बाद भी जब उसका कुछ पता नहीं चला, तो इस संबंध में ठाकुरगंज पुलिस थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
*10 जून की रात से है लापता,*
प्राप्त जानकारी और पुलिस एफआईआर पंजीकरण संख्या: 0063/2026 के अनुसार, लापता युवक की पहचान मोहतशीम उम्र लगभग 30 वर्ष के रूप में हुई है, जो कि मो० हुसैन के पुत्र हैं। वह लखनऊ के ठाकुरगंज थाना क्षेत्र के अंतर्गत हसरत टाउन, निकट मरी माता मंदिर, कैम्पवेल रोड, बालागंज के रहने वाले हैं।
परिजनों के मुताबिक, मोहतशीम 10 जून 2026 की रात करीब 9:00 बजे घर से बिना बताए कहीं चले गए। जब वह काफी देर तक वापस नहीं लौटे, तो परिवार ने अपने स्तर पर सगे-संबंधियों और आस-पास के इलाकों में उनकी तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिल सका।
*पुलिस ने दर्ज की रिपोर्ट, जांच शुर,*
मामले की गंभीरता को देखते हुए लापता युवक के बड़े भाई ने ठाकुरगंज थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने 12 जून 2026 को रात 8:54 बजे जी.डी. सं: 068 आधिकारिक रूप से गुमशुदा व्यक्ति पंजीकरण के तहत मामला दर्ज कर लिया है।
*लापता युवक का विवरण:*
नाम: मोहतशीम
पिता का नाम: मो० हुसैन
उम्र: लगभग 30 वर्ष
रंग: गोरा
पता: हसरत टाउन, निकट मरी माता मंदिर, कैम्पवेल रोड, बालागंज, थाना ठाकुरगंज, लखनऊ।
ठाकुरगंज थाना पुलिस ने युवक की तलाश शुरू कर दी है और आस-पास के क्षेत्रों के सीसीटीवी (CCTV) फुटेज खंगालने के साथ-साथ स्थानीय लोगों से भी पूछताछ कर रही है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही युवक को सकुशल ढूंढ लिया जाएगा।✍️ पत्रकार सलमान जेडी

More Stories
सतना9अगस्त26*मॉर्चुरी में हो रहा था पोस्टमॉर्टम, पौने दो घंटे तक देखती रहीं छात्राएं, जिला अस्पताल में आई सामने बड़ी लापरवाही*
बाड़मेर9अगस्त26*खेत में 5 लाख रुपए दबाकर भूल गया किसान, जुताई के दौरान मिली रकम नोटों को चट कर गई दीमक*
कानपुर नगर9अगस्त26*शिवराजपुर खंड विकास अधिकारी युशवीस सिंह के ढीले रवैये से श्रद्धालु परेशान,