कानपुर नगर12फरवरी24*अग्निशमन मीटिंग*
दिनांक 12.02.2024 को पुलिस कार्यालय स्थित सभागार पर ग्रीष्म ऋतु में आग लगने से सम्बन्धित घटनाओं पर त्वरित कार्यवाही हेतु तथा जान माल के नुकसान से बचाव के लिए कार्ययोजना एवं अग्निशमन संसाधनों के बेहतर प्रयोग के सम्बन्ध में पुलिस आयुक्त श्री अखिल कुमार द्वारा कमिश्नरेट कानपुर नगर पुलिस के मुख्य अग्निशमन अधिकारी एवं समस्त फॉयर स्टेशनों के प्रभारियों के साथ समीक्षा गोष्ठी की गयी । गोष्ठी में पुलिस आयुक्त महोदय द्वारा निर्देशित किया गया कि पुरानी घनी बस्तियों में सम्भावित आग लगने की घटनाओं के दृष्टिगत सुरक्षा एवं संरक्षा हेतु समय-समय पर मॉक ड्रिल की जाए। घटनाओं पर अंकुश लगाने हेतु जमीनी स्तर पर स्थानीय लोगों को जागरूक करते हुए आग लगने के कारणों व बचाव हेतु व्यापक जानकारी दी जाए साथ ही घटनाओं पर त्वरित प्रतिक्रिया व कार्यवाही हेतु प्रत्येक फॉयर स्टेशन पर 24 घण्टे एक टीम सतर्क एवं तैनात रहेंगी एवं सहायक पुलिस आयुक्त मुख्यालय, मुख्य अग्निशमन अधिकारी से समन्वय स्थापित कर अग्निशमन कर्मियों के कार्यो का फीडबैक लेकर पर्यवेक्षण किया जाना सुनिश्चित करेंगे। पुलिस आयुक्त महोदय द्वारा मुख्य अग्निशमन अधिकारी को यह भी निर्देश दिये गये कि निवेश मित्र पोर्टल में आवेदित द्वारा अनापत्ति प्रमाण पत्र निर्गमन हेतु अनुरोध किया जाता है उनको यथाशीघ्र पारदर्शी तरीके से नियमानुसार निर्गत किया जाए। समीक्षा गोष्ठी में अपर पुलिस आयुक्त श्री हरीश चन्दर, पुलिस उपायुक्त अपराध/मुख्यालय श्री आशीष श्रीवास्तव, मुख्य अग्निशमन अधिकार श्री दीपक शर्मा उपस्थित रहे।
More Stories
नई दिल्ली 8 नवम्बर 26* यूपीआजतक न्यूज चैनल पर सुबह देश राज्यों से बड़ी खबरें*
नई दिल्ली 8 नवम्बर 26* यूपीआजतक न्यूज चैनल पर *आज का राशिफल*
नई दिल्ली 8 नवम्बर 26**दीपावली पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं 💐**इतिहास की मुख्य घटनाओं सहित पञ्चांग – मुख्यांश ..*