कानपुर नगर10अगस्त26*मकनपुर में ज्वेलरी शॉप का शटर एवं ताला तोड़कर आभूषण चोरी की घटना सफल अनावरण
कानपुर नगर से राजेन्द्र कुमार की रिपोर्ट यूपीआजतक
कानपुर नगर*दिनांक 31.07.2026 को थाना अरौल क्षेत्र के मकनपुर में ज्वेलरी शॉप का शटर एवं ताला तोड़कर आभूषण चोरी की घटना हुई थी। उसी रात दो-तीन अन्य दुकानों में भी चोरी का प्रयास किया गया। सूचना पर पुलिस, फोरेंसिक एवं सर्विलांस टीम तत्काल मौके पर पहुंची। घटनास्थल से साक्ष्य संकलित कर सीसीटीवी फुटेज का अवलोकन किया गया तथा मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया गया। इन प्रयासों के परिणामस्वरूप आज दिनांक 10.08.2026 को तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया, जिनमें एक बाल अपचारी है। गिरफ्तार अभियुक्त मोहम्मद शरीफ एवं फहीम जनपद कानपुर देहात के थाना रसूलाबाद क्षेत्र के निवासी हैं। पूछताछ में सामने आया कि फहीम पूर्व में मकनपुर में उर्स के दौरान दुकान लगाता था और इसी दौरान उसने ज्वेलरी शॉप की रेकी की थी। बाद में साथियों के साथ मिलकर घटना को अंजाम दिया गया। पुलिस ने 100 प्रतिशत चोरी का माल बरामद कर लिया है, जिसमें 300 से अधिक आभूषण एवं अन्य सामग्री, पायल, पाजेब, अंगूठियां, चांदी के आभूषण तथा चोरी किया गया मोबाइल फोन शामिल है। जांच में एक अन्य अभियुक्त रवि कुमार की भूमिका भी सामने आई है, जो अन्य चोरी के मामले में 03 अगस्त को मैनपुरी से जेल जा चुका है। उसके विरुद्ध कई चोरी के अभियोग पंजीकृत हैं। अभियुक्तों से पूर्व की घटनाओं एवं अन्य साथियों के संबंध में पूछताछ जारी है। प्रकरण में कुल चार अभियुक्तों की भूमिका सामने आई है। तीन गिरफ्तार अभियुक्तों को न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है। अन्य की गिरफ्तारी हेतु प्रयास किये जा रहे है।
*बाइट- श्रीमान पुलिस उपायुक्त पश्चिम, श्री एस.एम. कासिम आबिदी।*

More Stories
भागलपुर10अगस्त26* 1.430 कि०ग्रा० गांजा के साथ एक अपराधकर्मी को किया गया गिरफ्तार।
बाँदा10अगस्त26*डीआईजी चित्रकूटधाम परिक्षेत्र बांदा एवं एसपी बांदा द्वारा बामदेवेश्वर मंदिर की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया
कानपुर नगर10अगस्त26*बस अब बहुत हो चुका’,लोकतंत्र की नहीं होने देंगे हत्या, जलनिगम, नगर निगम अधिकारियों को खींच कर करवाएंगे काम,