*Breaking News kanpur अमित कुमार*
कानपुर नगर10अगस्त26*बस अब बहुत हो चुका’,लोकतंत्र की नहीं होने देंगे हत्या, जलनिगम, नगर निगम अधिकारियों को खींच कर करवाएंगे काम, पार्षद ने किया आव्हान*
कानपुर नगर*काले और बदबूदार पानी के खिलाफ पार्षद शालू सुनील कनौजिया जनता के साथ गड्ढे में उतरीं, सड़क पर मचा हड़कंप!*
*जूही क्षेत्र में करीब चार महीने से दूषित और काला पानी आने से परेशान हजारों लोगों का गुस्सा सोमवार को सड़क पर फूट पड़ा।*
*पार्षद शालू सुनील कनौजिया ने क्षेत्रीय महिलाओं और बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों के साथ जूही बारा देवी चौराहे पर गंदे पानी से भरे गड्ढे में उतरकर जोरदार प्रदर्शन किया। हाथों में काले पानी की बोतलें लेकर लोगों ने जल निगम और नगर निगम के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।*
*पार्षद ने दो टूक चेतावनी दी कि अगर जल्द जनता को स्वच्छ पेयजल नहीं मिला तो अब अधिकारी के घर पर भारी संख्या में जनता के साथ धरना-प्रदर्शन किया जाएगा। पार्षद के मुताबिक करीब 15 मोहल्लों की हजारों की आबादी महीनों से बदबूदार पानी पीने को है मजबूर।*

More Stories
भागलपुर10अगस्त26* 1.430 कि०ग्रा० गांजा के साथ एक अपराधकर्मी को किया गया गिरफ्तार।
बाँदा10अगस्त26*डीआईजी चित्रकूटधाम परिक्षेत्र बांदा एवं एसपी बांदा द्वारा बामदेवेश्वर मंदिर की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया
मथुरा 10 अगस्त 26* दिनांक 02.08.2026 को सुबह दुकान का सटर तोड़कर चोरी करने वाला एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया।*