*मीडिया अपडेट-
कानपुर नगर1जून26*थाना नवाबगंज क्षेत्रान्तर्गत कोचिंग संचालक की संदिग्ध मृत्यु के संबंध में…*
कानपुर नगर(ग्रामीण) से मोनू सिंह कुशवाहा की रिपोर्ट यूपीआजतक
कानपुर नगर*दिनांक 01.06.2026 को थाना नवाबगंज क्षेत्रान्तर्गत स्थित एक कोचिंग संस्थान के अंदर एक व्यक्ति का शव मिलने की सूचना प्राप्त हुई। सूचना पर स्थानीय पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची तथा आवश्यक कार्रवाई प्रारंभ की गई।
मृतक की पहचान प्रकाश चंद्र गुप्ता पुत्र स्व. रमेश चंद्र गुप्ता, उम्र लगभग 47 वर्ष, निवासी-के ब्लॉक, यशोदा नगर, कानपुर नगर के रूप में हुई है। मृतक Data Expert Coaching Institute से संबंधित थे।
परिजनों के अनुसार मृतक बीती रात्रि घर नहीं पहुंचे थे तथा उन्होंने आईपीएल मैच देखने की बात कही थी। मृतक का शव कोचिंग संस्थान के अंदर पाया गया। मौके पर निरीक्षण के दौरान मृतक की एक आंख के ऊपर चोट का निशान तथा मुंह से रक्तस्राव पाया गया।
घटना की सूचना पर पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी, फील्ड यूनिट एवं अन्य संबंधित टीमें मौके पर पहुंचकर साक्ष्य संकलन एवं जांच की कार्रवाई कर रही हैं। शव को कब्जे में लेकर पंचायतनामा भरकर पोस्टमार्टम हेतु भेजा गया है।
प्रकरण के सभी पहलुओं की गहनता से जांच की जा रही है। मृत्यु के कारणों एवं घटना की परिस्थितियों का स्पष्ट निर्धारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट तथा अन्य साक्ष्यों के आधार पर किया जाएगा। पुलिस द्वारा आवश्यक विधिक कार्यवाही प्रचलित है।

More Stories
देहरादून12जुलाई26*विधानसभा अध्यक्ष रितु खंडूरी से मिले पत्रकार कल्याण समिति के पदाधिकारी |
कोलकाता12जुलाई26*बंगाल में 20 साल बाद टाटा की वापसी की चर्चा ज़ोरों पर!!
लखनऊ12जुलाई26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर *🕎सुबह 7 बजे की बड़ी खबरें……………….!!*