कानपुर नगर से राजेंद्र कुमार की रिपोर्ट यूपीआजतक
कानपुर नगर05फरवरी24*मीडिया में चल रही गोलीकांड घटना रंगदारी गलत है-एसीपी कर्नलगंज
दिनांक 04.02.24 को थाना क्षेत्र ग्वालटोली में घटित गोली काण्ड के सम्बन्ध में सोशल मीडिया/प्रिन्ट मीडिया पर चल रहा है कि रंगदारी की वजह से घटना हुयी जो की पूर्णतः गलत है।
वास्तविकता यह है कि वादी व प्रतिवादी गण दोनो पक्ष आसपास रहते हैं। वादी गण मन्नू सोनकर व उसका भाई बच्चा सोनकर दोनो ही मीट की दुकान चलाते हैं, एक दिन पूर्व दिनांक 03.02.24 को विपक्षी सचिन का मामा शीबू खाना खाने ढाबे पर आया था जहां पर दोनो पक्षों में झगड़ा हुआ था। दिनांक 04.02.24 को दोनो पक्ष आपस में समझौता करने के लिए इकट्ठे हुये थे दोनो पक्षों ने अपने मिलने वाले लड़कों को भी बुलाया था जब समझौता नही हुआ और पुनः झगड़ा होने लगा तो सचिन ने अवैध पिस्टल से 03 फायर किये जिसमें 02 फायर मन्नू सोनकर को लगे और तीसरा फायर सचिन के खुद के हाथ में लगा। मन्नु सोनकर और बच्चा सोनकर दोनो का भी आपराधिक इतिहास है अभी तक 03 मुकदमें मारपीट के प्रकाश में आये हैं। 02 अभियुक्तों की गिरफ्तारी की जा चुकी है, शेष अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु टीमें गठित कर प्रयास जारी हैं। इस सम्बन्ध में एसीपी कर्नलगंज महोदय द्वारा दी गयी बाइट।

More Stories
महोबा 2 मार्च 26*निरंकुश अफसर शाही से बुंदेलखंड की दशा बदहाल,पूर्व मंत्री कुंवर बादशाह सिंह ने किया राजनीतिक चेतना का आवाहन
पूर्णिया बिहार2मार्च 26* होली मिलन समारोह का भव्य आयोजन: भाजपा जिला मंत्री नूतन गुप्ता ने दी सामाजिक एकता का संदेश
मथुरा 2 मार्च 26*होली मे हुडदंग मचाने वाले 17 उपद्रवियों का शांति भंग मे किया गया चालान