🚨 ब्रेकिंग न्यूज़ |
कानपुर नगर 9 मई26*साढ थाना क्षेत्र से इस समय की बड़ी खबर 🚨
साढ थाना क्षेत्र के रमईपुर मार्ग स्थित दरगाही लाल नहर पुल के पास पानी में एक शव बहकर आने से इलाके में सनसनी फैल गई। स्थानीय लोगों द्वारा शव देखे जाने के बाद तुरंत पुलिस प्रशासन को सूचना दी गई।
मिली जानकारी के अनुसार, मृतक की पहचान इंद्रपाल सिंह पुत्र मनमोहन सिंह निवासी हँसपुरम के रूप में होने की आशंका जताई जा रही है। बताया जा रहा है कि बीते दिन बिधनू क्षेत्र में नहर में पलटी बस के चालक का शव हो सकता है।
घटना की सूचना मिलते ही साढ थाना प्रशासन मौके पर पहुंच गया और तत्काल शव को बाहर निकलवाकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी। मौके पर भारी संख्या में ग्रामीणों की भीड़ जमा रही। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजने की तैयारी शुरू कर दी है।
स्थानीय लोगों में इस घटना को लेकर काफी आक्रोश देखने को मिला। लोगों का कहना है कि यदि समय रहते उचित कार्रवाई की जाती तो शायद यह हादसा टाला जा सकता था। वहीं ग्रामीणों ने बिधनू थाना प्रशासन की कार्यशैली पर सवाल उठाते हुए लापरवाही के आरोप लगाए हैं।
हालांकि साढ पुलिस प्रशासन ने मौके पर पहुंचकर अपनी जिम्मेदारी निभाते हुए पूरे मामले को गंभीरता से संभाला और आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी। प्रशासन द्वारा परिजनों को सूचना देकर मामले की जांच की जा रही है।
घटना के बाद पूरे क्षेत्र में शोक का माहौल बना हुआ है और मृतक के परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है।

More Stories
उत्तर प्रदेश20अगस्त2026*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर सुबह 7 बजे की बड़ी खबरें……………….*
नई दिल्ली20अगस्त26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर सुबह की देश राज्यों से बड़ी खबरें*
नई दिल्ली20अगस्त26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर*आज का राशिफल*