October 7, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

कानपुर नगर 7 अक्टूबर 26*जल्दबाजी और जल्द राहत पाने के चलते बवासीर की सिकाई हो सकती थी जानलेवा,

कानपुर नगर 7 अक्टूबर 26*जल्दबाजी और जल्द राहत पाने के चलते बवासीर की सिकाई हो सकती थी जानलेवा,

*Breaking News kanpur अमित कुमार*

कानपुर नगर 7 अक्टूबर 26*जल्दबाजी और जल्द राहत पाने के चलते बवासीर की सिकाई हो सकती थी जानलेवा, मलद्वार से निकाला गया डेढ़ किलो का पत्थर*

कानपुर नगरर *बवासीर की अजीबी ग़रीब सिंकाई पड़ी भारी, मलद्वार में फंसा डेढ़ किलो का पत्थर,उर्सुला अस्पताल डाक्टरों द्वारा हुई सफल सर्जरी*

*बवासीर से राहत पाने के लिए घरेलू उपचार और गर्म पानी से सिंकाई करना 45 वर्षीय व्यक्ति को भारी पड़ गया।*

*सिंकाई के दौरान करीब डेढ़ किलो वजनी पत्थर मलद्वार में चला गया और करीब 48 घंटे तक फंसा रहा। हालत बिगड़ने पर सरसैया घाट निवासी व्यक्ति उर्सुला अस्पताल पहुंचा, जहां एक्सरे में पत्थर फंसे होने की पुष्टि हुई।*

*फ़िलहाल सर्जन डॉ. प्रशांत मिश्रा और उनकी टीम ने चुनौतीपूर्ण सर्जरी कर सर्जिकल उपकरणों की मदद से पत्थर को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। डॉक्टरों के मुताबिक सर्जरी के दौरान पत्थर के आंतों की ओर ऊपर खिसकने का था ख़तरा, लेकिन सफल ऑपरेशन के बाद मरीज अब ख़तरे से बाहर है।*

*बल्कि यह मामला चिकित्सा जगत के साथ-साथ समाज के लिए भी एक बड़ा संदेश है कि बवासीर जैसी समस्या में बिना चिकित्सकीय सलाह के घरेलू या गैर वैज्ञानिक उपचार अपनाना एक बड़ी गंभीर स्थिति पैदा कर सकता है।*

*थोड़ी सी लापरवाही और जल्द राहत के लिए अपनाया गया बिना सोचे समझे एक प्रयोग मरीज को ऑपरेशन थियेटर तक पहुंचा सकता है। चिकित्सकों ने लोगों से स्वास्थ्य संबंधी समस्या में योग्य चिकित्सक की सलाह लेने और स्वयं उपचार के जोखिम भरे तरीकों से बचने की अपील भी की है।*