*Breaking News kanpur*
कानपुर नगर 31 मार्च 26*महावीर जयंती पर 31 मार्च को पूरे शहर में मांस–मछली की सभी दुकानें रहेंगी बंद, नगर निगम ने जारी किया आदेश*
*महावीर जयंती के पावन पर्व पर शहर में धार्मिक सौहार्द और शांतिपूर्ण वातावरण बनाए रखने के लिए कानपुर नगर निगम के पशु कल्याण विभाग ने बड़ा फैसला लिया है*।
*जारी आदेश के अनुसार 31 मार्च 2026, मंगलवार को कानपुर नगर क्षेत्र के सभी मांस और मछली की दुकानें पूर्ण रूप से बंद रहेंगी। यह निर्देश शासनादेश संख्या 3766 के अनुपालन में जारी किया गया है।*
*नगर निगम ने इस आदेश की प्रति पुलिस, जिलाधिकारी, नगर स्वास्थ्य अधिकारी और संबंधित विभागों को भेजते हुए सख्ती से अनुपालन सुनिश्चित करने को कहा है*।
*प्रशासन का मानना है कि पर्व के सम्मान और सामाजिक समरसता को ध्यान में रखते हुए यह कदम आवश्यक है। शहर भर में निगरानी टीमें भी सक्रिय रहेंगी*।
*शहर में 31 मार्च को मांस-मछली की बिक्री पर पूर्ण प्रतिबंध,, आदेशों का उल्लंघन करने वालों पर सख़्त कार्रवाई तय।*

More Stories
नई दिल्ली15जुलाई26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर शाम की देश राज्यों से बड़ी खबरे….* 👇
लखनऊ15जुलाई26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर शाम 4 बजे की बड़ी खबरें……………….*
लखनऊ15जुलाई26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर दोपहर 1 बजे की बड़ी खबरें……………….*