*Breaking News kanpur*
कानपुर नगर 16 अप्रैल 26*भू आधिपत्य विभाग और केडीए विभाग द्वारा फिर किया गया किसानों के साथ छल, किसानों ने जताया आक्रोश*
कानपुर नगर *कानपुर न्यू सिटी परियोजना में किसानों का फिर फूटा गुस्सा, किसानों की मांग पूरी नहीं हुई व मुआवजा दिए बिना ही ज़मीन कब्ज़ाने पहुंचे जेसीबी सहित केडीए अधिकारी व कर्मचारीगढ़*
*23 दिन धरना देने के बाद भी नहीं मिला न्याय, केडीए और भू-अधिपत्य विभाग पर तानाशाही का आरोप,, किसानों की हितैषी बनने वाली योगी सरकार में भी अब जबरन पीड़ित किसानों की जमीनों पर चला जेसीबी*
*कानपुर विकास प्राधिकरण (केडीए) और भू-अधिपत्य विभाग के अधिकारी बिना उचित मुआवज़ा दिए उनकी ज़मीनों पर जबरन कब्ज़ा करने पहुँचे और जेसीबी मशीन से खुदाई शुरू करा दी। इसकी भनक लगते ही बड़ी संख्या में किसान परिवार सहित मौके पर पहुँचे और ज़बरन कब्ज़ा नियति कार्य को रुकवाया*।
*किसानों का कहना है कि 23 दिनों तक धरना प्रदर्शन करने के बाद 6 अप्रैल को मौके स्थल पर पहुंचकर अधिकारियों ने समाधान का भरोसा देकर कुछ दिनों की मोहलत मांगी थी, लेकिन न तो समस्याओं का निवारण हुआ और न ही मांगें पूरी की गईं और कब्ज़ा करने पहुंच गए*
*किसानों ने साफ चेतावनी दी है कि जब तक उनकी जमीनों का तय किए गए व जिन किसानों को पूर्व में चार गुना मुआवजा जो दिया गया वही मुआवजा अगर ग़रीब पीड़ित किसानों को नहीं दिया जाता है, तो पीड़ित किसान किसी भी हालत में अपनी जमीनों पर कब्ज़ा नहीं होने देंगे।*
*पीड़ित किसानों का आरोप है कि मौजूदा भाजपा सरकार गरीब किसानों की हितैषी होने का दावा करती है, लेकिन ज़मीनी स्तर पर ग़रीब पीड़ित किसानों का ही शोषण किया जा रहा है*।
*न्यायालय में किसान हित में हुए आदेशों की अनदेखी कर जबरन भूमि अधिग्रहण किए जाने से प्रशासनिक कार्यशैली पर भी गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं, ज़बरन गरीब पीड़ित किसानों के पीठ पीछे एक बड़ी साज़िश रचने का कार्य किया जा रहा है,,*

More Stories
बांदा 31 जुलाई 26*विश्व हिन्दू परिषद ने पुष्पवर्षा कर किया कांवड़ यात्रियों का भव्य स्वागत, स्वल्पाहार की भी रही व्यवस्था*
बांदा 31 जुलाई 26 बांदा लगातार हो रही बारिश से एक बार फिर नदियों का जलस्तर बढ़ने लगा है*
कानपुर नगर31जुलाई26*सीडीओ द्वारा वित्तीय वर्ष 2024-25 एवं 2025-26 में कराये गये कार्यो का स्थलीय निरीक्षण किया गया।