कानपुर नगर 14 सितंबर 26.*पनकी में मिशन शक्ति 5.0 फेस 2 महिलाओं व छात्राओं को दी गई सुरक्षा व हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी*
कानपुर नगर । महिलाओं और छात्राओं की सुरक्षा, सम्मान तथा स्वावलंबन के लिए चलाए जा रहे मिशन शक्ति अभियान के तहत पनकी क्षेत्र में एक विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। मिशन शक्ति फेज 5.0 फेस 2 अंतर्गत पनकी पुलिस टीम ने महिला विद्यालय में पहुंचकर बालिकाओं को नारी सुरक्षा और स्वावलंबन से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियों के प्रति जागरूक किया।
कार्यक्रम के दौरान पुलिस टीम ने महिलाओं को संकट या आपात स्थिति में तुरंत मदद पाने के लिए विभिन्न सरकारी हेल्पलाइन नंबरों के प्रयोग की विस्तृत जानकारी दी। इनमें 1090 (वूमेन पावर लाइन), 1076 (मुख्यमंत्री हेल्पलाइन), 1098 (बाल संरक्षण हेल्पलाइन), 112 (आपातकालीन सेवा), 181 (महिला हेल्पलाइन) और साइबर फ्रॉड से बचाव व सहायता के लिए 1930 नंबर शामिल हैं। महिलाओं को बताया गया कि वे बिना किसी संकोच के इन नंबरों का उपयोग कर अपनी सुरक्षा सुनिश्चित कर सकती हैं।
इसके साथ ही, डिजिटल माध्यमों का उपयोग कर सुरक्षा तंत्र को मजबूत बनाने पर विशेष जोर दिया गया। महिलाओं और बच्चियों को व्हाट्सएप, ट्विटर, फेसबुक और इंस्टाग्राम जैसे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स के माध्यम से महिला सुरक्षा से जुड़ी जानकारी प्राप्त करने व संवाद स्थापित करने के तरीके समझाए गए। इसके अलावा उत्तर प्रदेश पुलिस के *UPCOP App* से मिलने वाली विभिन्न नागरिक सुविधाओं, राज्य सरकार द्वारा संचालित महिला कल्याणकारी योजनाओं और महिला सशक्तीकरण अभियान की पूरी जानकारी दी गई।
कार्यक्रम के समापन पर पनकी पुलिस टीम ने क्षेत्र की महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा का पूर्ण आश्वासन दिया। पुलिस अधिकारियों ने महिलाओं की समस्याओं को ध्यानपूर्वक सुना और उनकी शिकायतों व समस्याओं का त्वरित निस्तारण (निपटारा) करने का भरोसा दिलाया, ताकि क्षेत्र में भयमुक्त वातावरण बनाया जा सके। इंस्पेक्टर द्वितीय सुनील कुमार त्रिपाठी के निर्देशन पर महिला मिशन शक्ति प्रभारी सुरभि यादव के नेतृत्व में पुलिस टीम में प्रमुख रूप से महिला उप निरीक्षक अनीता, शिल्पा महिला कांस्टेबल बुल बुल राणा व साक्षी विद्यालय के प्रधानाचार्य प्रहलाद वाजपेई के साथ उप निरीक्षक दुर्गेश शुक्ला, अफरोज अहमद हेड कांस्टेबल सत्येंद्र सिंह का आदि उपस्थित रहे
More Stories
पूर्णिया बिहार 14 सितंबर26 वरिष्ठ पत्रकार गंगा प्रसाद चौधरी को दी गई श्रद्धांजलि*
पूर्णिया बिहार 14 सितंबर26 *स्टेटस पर हथियार दिखाना पड़ा भारी, पूर्णिया पुलिस ने दबोचा*
पूर्णिया बिहार 14 सितंबर 26*मंत्री लेशी सिंह ने किया महागणपति महोत्सव का उद्घाटन