कानपुर नगर 13 नगर 26*रूस में हिरासत में लिए गए कानपुर के इंजीनियर रिहा, पत्नी ने लगाई थी मदद की गुहार*
रूस में हिरासत में लिए गए कानपुर के इंजीनियर चंदन गुप्ता रिहा होकर घर आए हैं। उनकी पत्नी ने कंपनी की कानूनी मदद को अहम बताया।
कानपुर के रहने वाले चंदन गुप्ता एक प्रोजेक्ट के सिलसिले में वर्क वीजा पर रूस गए थे। मॉस्को में मौजूद स्नेहा ने बताया कि शुरुआत में उन्हें पति के पकड़े जाने की कोई खबर ही नहीं थी। शनिवार देर रात करीब 11:40 बजे चंदन को अचानक कस्टडी में ले लिया गया। इस दौरान उनका मोबाइल फोन और पासपोर्ट भी जब्त कर लिए गए थे।
चंदन के साथ मौजूद एक दोस्त ने बाद में स्नेहा को इस बात की जानकारी दी। इसके तुरंत बाद उन्होंने कंपनी से संपर्क किया, ताकि यह साफ हो सके कि चंदन कहां हैं और उनके साथ क्या हुआ है।
स्नेहा गुप्ता ने एक वीडियो जारी कर चंदन के रिहा होने की जानकारी दी।

More Stories
मेरठ 22 नवम्बर 26*मेरठ में श्रद्धा व उल्लास के साथ निकला गुरु नानक देव जी का भव्य नगर कीर्तन
नई दिल्ली 22 नवंबर 26*सीबीएसई 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा 2027 की तैयारी कर रहे स्टूडेंट्स के लिए बड़ी खबर है…
लखनऊ 22 नवंबर 26* यूपीआजतक न्यूज चैनल पर शाम 7 बजे की बड़ी खबरें……………….*