कानपुर नगर 12 मार्च 26*जनता की आवाज़: जब सफर हुआ दुश्वार, तो सड़क पर उतरी ‘समाजवादी’ ललकार! ॥
कानपुर नगर *आज बिल्हौर विधानसभा की पूर्व प्रत्याशी श्रीमती रचना सिंह गौतम व विधानसभा अध्यक्ष विनय यादव के नेतृत्व में, क्षेत्रीय जनता की परिवहन समस्याओं को लेकर माननीय मुख्यमंत्री जी को संबोधित ज्ञापन उपजिलाधिकारी (SDM) बिल्हौर को सौंपा गया।
सपा नेत्री रचना सिंह गौतम जी ने दो टूक शब्दों में कहा:
“हमारे क्षेत्र से रोजाना हजारों छात्र, नौजवान, महिलाएं और बुजुर्ग अपनी पढ़ाई, कोचिंग और काम के सिलसिले में कानपुर जाते हैं। इन लोगों के लिए CNG बसें एक बड़ा सहारा थीं, जिन्हें सरकार ने बिना किसी ठोस कारण के अचानक बंद कर दिया। यह सीधे तौर पर आम जनता की जेब और सुविधा पर डाका है।”
ज्ञापन में प्रमुख मांगें:
1️⃣ कानपुर से बिल्हौर के बीच बंद की गई CNG बसों को तत्काल पुनः चालू किया जाए।
2️⃣ CNG बसों का विस्तार अब कानपुर से अरौल तक सुनिश्चित किया जाए।
3️⃣ अरौल में बंद पड़े बस स्टॉप को दोबारा सक्रिय कर वहां बसों का ठहराव अनिवार्य हो।
4️⃣ हाईवे बाईपास से ऊपर-ऊपर गुजरने वाली रोडवेज बसों को कस्बे के अंदर से ले जाने का सख्त आदेश दिया जाए।
सीधी चेतावनी:
समाजवादी साथियों ने स्पष्ट कर दिया है कि यदि इन जायज मांगों पर 30 दिन के भीतर सकारात्मक कार्रवाई नहीं हुई, तो हम गांधीवादी तरीके से उग्र आंदोलन के लिए मजबूर होंगे। जनता के हक की लड़ाई अब झुकने वाली नहीं है।
इस अवसर पर लोकेश अवस्थी, शशिकांत पाल, राम किशोर पाल, नीलेश यादव, सुनील शर्मा एवं अन्य सम्मानित साथी भारी संख्या में मौजूद रहे।
समाजवादी पार्टी – जनता के सुख-दुख की साथी! 🚩

More Stories
पूर्णिया बिहार 12 मार्च 26 नीतीश कुमार का पूर्णिया दौरा : समृद्धि यात्रा के तीसरे चरण में बड़े ऐलान
अयोध्या १२ मार्च २६ * रसोई गैस की किल्लत को लेकर सड़क पर उतरे सपाई, किया प्रदर्शन-सौंपा ज्ञापन
अयोध्या १२ मार्च २६ * रसोई गैस को लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन 14 को