*Breaking News kanpur अमित कुमार*
कानपुर नगर 12 अक्टूबर 26*त्यौहारों पर चोरों का हो रहा काम दुकानदारों का हो गया काम तमाम*
कानपुर नगर *विजय नगर फल मंडी में चोरों का आतंक! चार दिन से लगातार चोरियां, दुकानदारों की मेहनत पर डाका,आखिर कहां है सुरक्षा व्यवस्था?*
*काकादेव थाना क्षेत्र के विजय नगर फल मंडी में चोरों के आतंक से दुकानदारों में दहशत का माहौल है। बीते चार दिनों में कई दुकानों से सामान चोरी होने के आरोप सामने आए हैं। वहीं, बिरयानी की दुकान चलाने वाले एक दुकानदार का ठेला घर से ही गायब हो गया। पीड़ित दुकानदारों का कहना है कि त्योहार नजदीक आते ही चोरी की घटनाएं बढ़ रही हैं।*
*हैरानी की बात यह है कि देर रात तक दुकानें खुली रहने के बावजूद चोर वारदातों को अंजाम दे रहे हैं। दुकानदारों की पीड़ा है कि त्योहार में चोरों का धंधा चल रहा है और मेहनत-मजदूरी करके परिवार पालने वाले दुकानदारों का कारोबार चौपट हो रहा है*।
*ऐसे में क्षेत्रीय लोगों का सवाल है कि लगातार हो रही चोरियों पर प्रभावी रोक लगाने के लिए जिम्मेदार कोई ठोस कदम नहीं उठा रहे हैं, पीड़ितों ने क्षेत्र में क्षेत्रीय पुलिस की रात्रि गश्त बढ़ाने, चोरी की घटनाओं की जांच और आरोपियों की धड़पकड़ न होने पर निराशा व्यक्त की*
More Stories
कौशाम्बी 12 अक्टूबर 26**मंझनपुर रामलीला में अहिल्या उद्धार व फुलवारी लीला का हुआ मंचन*
पटना 12 अक्टूबर 26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर बिहार राज्य कि कुछ प्रमुख खबरें
पूर्णिया बिहार12अक्टूबर26* पूर्णिया में दुर्गापूजा को लेकर नगर निगम अलर्ट मोड में,महापौर ने पूजा समितियों के साथ की बैठक*