🚨 कानपुर ब्रेकिंग |
कानपुर नगर 12मई26*आवास विकास कॉलोनी में सरकारी सामान का बड़ा खेल उजागर ! 🚨
कानपुर के कल्याणपुर आवास विकास सेक्टर-8 से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां क्षेत्र निवासी हेमंत प्रताप सिंह (मकान संख्या 8/415) पर सरकारी पार्कों में इस्तेमाल होने वाले लाखों रुपये के सामान को अपने घर में जमा करने के गंभीर आरोप लगे हैं।
स्थानीय लोगों के अनुसार सरकार द्वारा जनता की सुविधा के लिए पार्कों में लगाए जाने वाले सामान — जैसे लोहे के पिलर, काटेदार तार के बंडल, स्टील की कुर्सियां और पेड़ों की सुरक्षा के लिए लगाई जाने वाली गोल जालियां — भारी मात्रा में उनके घर पर रखी हुई पाई गई हैं। बताया जा रहा है कि यह सामान सांसद निधि एवं सरकारी योजनाओं के तहत क्षेत्र के पार्कों में लगाने के लिए आया था।
क्षेत्रीय लोगों का कहना है कि वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि सरकारी सामान का पूरा भंडार निजी आवास में बना हुआ है, जबकि जिन पार्कों के लिए यह सामग्री आई थी वहां आज भी व्यवस्थाएं अधूरी पड़ी हैं।
इतना ही नहीं, क्षेत्रवासियों ने आरोप लगाया कि लंबे समय से प्रभाव और दबंगई के चलते सरकारी सुविधाओं का दुरुपयोग किया जा रहा है। लोगों का कहना है कि पूरे मोहल्ले में अपनी सुविधा के अनुसार समरसेबल, पानी की टंकियां और अन्य व्यवस्थाएं करवाई गईं, जबकि आम जनता मूल सुविधाओं के लिए परेशान होती रही।
स्थानीय निवासियों में इस मामले को लेकर भारी नाराजगी है और लोगों ने प्रशासन से निष्पक्ष जांच कर सख्त कार्रवाई की मांग की है।
हालांकि, लगाए गए आरोपों की आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है।

More Stories
मथुरा 12 मई26*थाना माँट पुलिस द्वारा 01 वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया ।*
मथुरा 12 मई 26*सर्विलांस टीम प्रभारी औरउनकी टीम ने CEIR पोर्टल की मदद से 527 मोबाइल फोन बरामद*
मथुरा 12 मई 26*थाना बलदेव पुलिस द्वारा हत्या के अभियोग में वांछित 01 अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार ।*