कानपुर नगर 11 अप्रैल 26*”विधायक बिल्हौर का नया पेशा: जनसेवा छूटी, अब ‘भू-माफिया’ वाले कारनामे शुरू!”=रचना सिंह गौतम पूर्व प्रत्याशी बिल्हौर
चौबेपुर और बिल्हौर की न्यायप्रिय जनता जनार्दन को सादर वंदन,
ब्लॉक चौबेपुर के ग्राम सभा इंदलपुर (सम्भल मिश्रान) से जो तस्वीरें और वीडियो सामने आए हैं, वे यह बताने के लिए काफी हैं कि सत्ता का अहंकार इंसान को किस हद तक अंधा कर सकता है। विधायक बिल्हौर, जिन्हें जनता ने अपना रक्षक चुना था, आज वही भक्षक बनकर गरीबों की जमीन निगलने पर उतारू हैं।
1. गरीबों की उम्मीदों पर ’10 फीट ऊँची’ दीवार
जीटी रोड के चौड़ीकरण में जिन परिवारों के घर उजड़ गए थे, सरकार ने उन्हें बसाने के लिए यह जमीन सुरक्षित की थी। लेकिन विधायक बिल्हौर ने उन बेघर परिवारों के दर्द को समझने के बजाय, उस बेशकीमती जमीन पर रातों-रात 10 फीट ऊँची बाउंड्री वॉल खड़ी करवा दी। विधायक बिल्हौर क्या उन गरीबों की बद्दुआएँ आपको चैन से सोने देंगी? क्या अब ‘माननीय’ कहलाने वाले लोग गरीबों की छत छीनकर अपना साम्राज्य बनाएंगे?
2. ‘ओपन जिम’ के नाम पर महा-झूठ
कब्जे को छिपाने के लिए विधायक जी का गिरोह बड़े जोर-शोर से ‘ओपन जिम’ का ढिंढोरा पीट रहा है। मैं प्रशासन और विधायक जी से पूछती हूँ:
ग्राम सभा इंदलपुर में इस जिम का प्रस्ताव कब और किस तारीख को पारित हुआ?
सरकारी जमीन पर बिना किसी शासनादेश या टेंडर के निजी तरीके से बाउंड्री कैसे खड़ी हो गई?
क्या सरकारी योजनाओं के नाम पर सरकारी जमीनों को हड़पना ही आपका नया ‘विकास मॉडल’ है?
वीडियो गवाह है कि वहाँ कोई सरकारी बोर्ड नहीं है, सिर्फ कब्जे की नीयत है।
3. अधिकारियों की रहस्यमयी ‘चुप्पी’ और लाचारी
ताज्जुब की बात है कि खुलेआम जीटी रोड के किनारे अवैध कब्जा हो रहा है और जिले के जिम्मेदार अधिकारी मुँह फेरे बैठे हैं। क्या विधायक बिल्हौर का खौफ कानून से बड़ा हो गया है? या फिर ‘ऊपर’ तक हिस्सा पहुँच रहा है? अधिकारी यह जान लें कि सरकारें आती-जाती रहती हैं, लेकिन जनता के साथ किया गया अन्याय हमेशा याद रखा जाता है।
4. बिल्हौर की जनता, अब सतर्क हो जाइए!
आज इंदलपुर की ग्राम सभा की जमीन गई है, कल आपकी पुश्तैनी जमीन पर भी विधायक बिल्हौर का ‘कब्जा गिरोह’ पहुँच सकता है। आर्थिक रूप से कमजोर और सीधे-साधे ग्रामीणों को निशाना बनाना अब इनका पेशा बन चुका है। अपनी जमीनों की सुरक्षा के लिए अब हम सबको एकजुट होना होगा।
सत्ता की हनक में आप भूल गए हैं कि आप ‘लोकसेवक’ हैं, ‘भू-माफिया’ नहीं। गरीबों के हक पर डाका डालकर किया गया यह ‘भूमिपूजन’ आपके राजनैतिक पतन की शुरुआत है। हम इस अवैध कब्जे के खिलाफ मुख्यमंत्री दरबार से लेकर हाईकोर्ट तक जाएंगे। बाउंड्री वॉल गिरानी पड़ेगी और जमीन गरीबों को वापस दिलानी पड़ेगी।
आपका अधिकार, मेरी लड़ाई!
आपकी,
रचना सिंह गौतम
(पूर्व प्रत्याशी, बिल्हौर विधानसभा)

More Stories
संतकबीरनगर 31अगस्त 26*213 मजदूरों की फर्जी हाजिरी का आरोप, गोबड़ौरी में मचा हड़कंप
दिल्ली 31अगस्त 26*दिल्ली-NCR: चलती स्लीपर बस में 16 वर्षीय छात्रा से कथित गैंगरेप*
नई दिल्ली 31अगस्त 26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर दोपहर शाम की देश राज्यों से बड़ी खबरें*