*Big Breaking News kanpur अमित कुमार*
कानपुर नगर 11सितंबर 26*काला धन कुछ भी करवा सकता है, दर्दनाक घटना को अब दिया जा रहा नया मोड़*
कानपुर नगर *हिस्ट्रीशीटर हितेंद्र श्रीवास्तव मोनू व अन्य को बचाने के लिए कहानी को दिया जा रहा नया मोड़, तो वहीं बड़े स्तर के नामी मुखबिरों के सरंक्षण में रहने वाले हिस्ट्रीशीटरों को मुखबिरों के माध्यम से अब बचाने की सुगबुगाहट तेज़ हो गई है बल्कि मोनू नेता और कुशल श्रीवास्तव ने इसी क्षेत्र में 2025 में किया था गोली कांड बल्कि कई बड़े अपराधी मामलों में संलिप्तता भी रही*
*पूर्व में इन्हीं अपराधियों को बचाने के लिए पूर्व में विवादित चौकी प्रभारी रहे सचिन भाटी ने भी की थी कोशिश*
*चार दिन बाद वायरल वीडियो में ‘बेगुनाही’ का दावा, CCTV और चश्मदीदों के आरोपों ने खोली कहानी की दूसरी तस्वीर*
*काकादेव थाना अंतर्गत पांडु नगर चौंकी क्षेत्र में अमित गुप्ता की दर्दनाक मौत के मामले में करीब चार दिन बाद हिस्ट्रीशीटर हितेंद्र श्रीवास्तव उर्फ मोनू नेता, संजय ढाबा और कुशल श्रीवास्तव का सोशल मीडिया वीडियो वायरल हुआ, जिसमें तीनों ने अमित को नहीं मारने और पब्लिक के दौड़ाने पर भागने के दौरान कार की चपेट में आने की बात कही।*
*वहीं क्षेत्रीय लोगों का दावा है कि CCTV में हिस्ट्रीशीटर मोनू नेता द्वारा अमित गुप्ता को थप्पड़ मारने की घटना दिखाई दे रही है, जबकि संजय ढाबा समेत अन्य लोगों पर बेरहमी से मारपीट के गंभीर आरोप हैं। आरोप है कि घायल अमित को बचाने के लिए जब क्षेत्रवासी दौड़े, तब आरोपी कार से फरार हो गए।*
*चार दिन बाद आई ‘बेगुनाही’ की सफाई ने सवाल और गहरे कर दिए हैं,अगर आरोपी निर्दोष हैं तो अब तक पुलिस की पकड़ से दूर क्यों?हाईटेक दौर में CCTV और तमाम साक्ष्यों के बावजूद गिरफ्तारी में देरी ने लोगों को सोचने पर मजबूर कर दिया है।*
*दूसरी ओर काकादेव थाना प्रभारी धर्मेंद्र कुमार राम आरोपियों पर कार्रवाई के लिए लगातार प्रयासरत बताए जा रहे हैं। वायरल वीडियो के दावे भारी पड़ते हैं या CCTV और प्रत्यक्षदर्शियों के बयान।*

More Stories
मथुरा 11 सितंबर 26*थाना रिफाइनरी पुलिस द्वारा धोखाधडी व जालसाजी करने वाले 01 वांछित अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार ।*
सीधी हरियाणा 11 सितंबर 26*कल हरियाणा के हर जिले में सीधी अदालत लगेगी,
कानपुर नगर11सितंबर 26*पंचायत सचिवालय में ‘अनाधिकृत’ व्यक्ति का राजसी रसूख, सचिव और प्रशासक पति दिखे बेबस*