*Breaking News kanpur *
कानपुर नगर 10 जनवरी 26*नियत हो अगर साफ़, तो चमत्कार हो जाता है,बूंद-बूंद से घड़ा भरकर, भूखे का संसार हो जाता है*।
कानपुर नगर **जहाँ लुटेरों भ्रष्टाचारियों की भीड़ खड़ी हो हर गली-चौराहे पर,वहीं दूसरी तरफ ग़रीब बच्चों के लिए इंसानियत बनकर IIT का छात्र ढाल हो जाता है*।
*कानपुर में शिक्षा के साथ पोषण की मिसाल कायम हो रही है। IIT कानपुर के छात्रों ने अपनी पॉकेट मनी से ज़रूरतमंद बच्चों को पौष्टिक भोजन उपलब्ध कराकर एक नई सामाजिक क्रांति की शुरुआत की है*।
*इस अनोखी पहल को नाम दिया गया है “पंचामृत”, जो अब बच्चों के लिए सिर्फ भोजन नहीं, बल्कि बेहतर भविष्य की नींव बन रहा है*।
*IIT के स्टूडेंट्स हर महीने अपने मेस बिल में मात्र 20 रुपये अतिरिक्त योगदान देकर 230 से अधिक गरीब बच्चों को हफ्ते में 5 दिन पौष्टिक और ताज़ा भोजन उपलब्ध करा रहे हैं। दूध, दही, घी, चीनी और शहद से बने पंचामृत मिश्रण से बच्चों का स्वास्थ्य सुधर रहा है और स्कूल में उनकी उपस्थिति व एकाग्रता भी बढ़ी है*।
*इस पहल का असर इतना सकारात्मक रहा कि जुलाई 2024 में पहली बार बच्चों के लिए ताज़ा और गर्म भोजन का प्रयोग किया गया, जिसमें रोज़ का खर्च सिर्फ 3000 रुपये आया। सामूहिक सहयोग से यह संभव हुआ और अब यह मॉडल अन्य हॉस्टलों में भी अपनाने की तैयारी है।जहां एक ओर देश में कुपोषण चिंता का विषय बना हुआ है*,
*वहीं IIT कानपुर के छात्रों की यह पहल साबित करती है कि इच्छाशक्ति और संवेदना से बड़ा बदलाव संभव है। पढ़ाई के साथ समाज के प्रति ज़िम्मेदारी निभाने का यह उदाहरण पूरे देश के लिए प्रेरणास्रोत बन गया है*।

More Stories
लखनऊ11जून26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर रात 10 बजे की बड़ी खबरें……………….*
गोरखपुर11 जून26*जीडीए कर्मचारी बनकर ठगी करने वाला शातिर गिरफ्तार, आवास दिलाने के नाम पर ऐंठे थे पैसे
कानपुर नगर 11/06/2026*बखरिया में दलित बस्ती राख, अनाज तक जला, पर रोड न होने से फायर ब्रिगेड नहीं पहुंची – रचना सिंह गौतम