कानपुर नगर २९ नवंबर २५ * त्योहार बाद की “कड़वी हकीकत” उजागर!
त्योहारों पर साफ़ सफ़ाई अभियान पर ज़ोर कसने वाले शहर के जनप्रतिनिधि भी मौन और बने अनभिज्ञ
पनकी नहर में आज हृदय झकझोर देने वाला दृश्य सामने आया।त्योहारों पर लाखों रुपये खर्च कर छठ घाटों का सुंदरीकरण तो किया गया,लेकिन त्योहार खत्म होते ही असलियत पानी में बहती नजर आई।नहर में मिली गायों की लाशें, किनारे पर पसरी गंदगी और ऊपर लहराते सियासी बैनर!
नगर निगम की लापरवाही और अनियमिताएं देखी जा सकती हैं,नहर की बदहाल हालत पर बड़ा सवाल बना हुआ है
“ क्या समाज की भक्ति केवल त्योहार वाले दिन तक सीमित, साफ़ सफ़ाई अभियान सिर्फ़ त्योहारों तक सीमित?”
बल्कि बिहारी बाटी चोखा के बगल में अवैध टैंकर कारोबारियों का नहर की ज़मीन पर कब्ज़ा, जिम्मेदार क्षेत्रीय अधिकारी मौन
मृत पशुओं का बहना, कचरे से पटे घाट और प्रशासनिक लापरवाही,यह दृश्य सिर्फ गंदगी नहीं, समाज और सिस्टम दोनों की संवेदनहीनता का आईना है।
पनकी नहर की दुर्दशा पर अब उठ रहे हैं गंभीर सवाल
जिम्मेदार विभागों की कार्यशैली पर भी निशाना
स्थानीय लोगों में नाराज़गी, सफाई व कार्रवाई सिर्फ़ छठ पूजा पर ही, बाकी साल भर नगर निगम द्वारा नज़रअंदाज

More Stories
लखनऊ11जून26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर रात 10 बजे की बड़ी खबरें……………….*
गोरखपुर11 जून26*जीडीए कर्मचारी बनकर ठगी करने वाला शातिर गिरफ्तार, आवास दिलाने के नाम पर ऐंठे थे पैसे
कानपुर नगर 11/06/2026*बखरिया में दलित बस्ती राख, अनाज तक जला, पर रोड न होने से फायर ब्रिगेड नहीं पहुंची – रचना सिंह गौतम