कानपुर देहात4सितम्बर25**समर्थ उत्तर प्रदेश – विकसित उत्तर प्रदेश @ 2047 अभियान हेतु पोर्टल विकसित*
राज्य सरकार द्वारा “समर्थ उत्तर प्रदेश – विकसित उत्तर प्रदेश @ 2047” अभियान के अंतर्गत अधिक से अधिक नागरिकों का फीडबैक प्राप्त करने के उद्देश्य से एक विशेष पोर्टल विकसित किया गया है। इस पोर्टल के माध्यम से आमजन अपनी बहुमूल्य राय एवं सुझाव दर्ज करा सकेंगे। नागरिकों की सुविधा हेतु पोर्टल पर QR कोड भी उपलब्ध कराया गया है, जिसे स्कैन कर सीधे फीडबैक दिया जा सकता है। पोर्टल का लिंक https://samarthuttarpradesh.up.gov.in यह है।
यह पहल राज्य के समग्र विकास एवं भविष्य की नीतियों को और अधिक जनउन्मुख एवं सुदृढ़ बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। जिलाधिकारी कपिल सिंह ने जनपदवासियों से अपील की है कि अधिक से अधिक संख्या में पोर्टल पर अपने सुझाव व विचार साझा करें, ताकि उत्तर प्रदेश को वर्ष 2047 तक समर्थ और विकसित राज्य बनाने में हर नागरिक की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित हो सके।

More Stories
नई दिल्ली15अगस्त2026*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर आज का राशिफल*
नई दिल्ली15अगस्त26🇮🇳🎍 यूपीआजतक न्यूज चैनल पर*_आपको 80वें भारतीय स्वतन्त्रता दिवस व हरियाली तीज की हार्दिक शुभकामनाएँ
मथुरा 14 अगस्त 26*थाना वृन्दावन पुलिस द्वारा ऑपरेशन प्रहार के तहत 01 अभियुक्त को अवैध नशीला पदार्थ (गांजा) सहित गिरफ्तार किया गया ।*