कानपुर देहात12दिसम्बर25*भूतपूर्व / सेवारत सैनिकों एवं उनके आश्रितों की जिला स्तरीय समस्याओं के निराकरण हेतु “जिला सैनिक वन्धु की बैठक संपन्न”*
जनपद कानपुर देहात में सैनिक बंधु बैठक का आयोजन जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास अधिकारी, विंग कमान्डर अंकित सक्सेना द्वारा अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) अमित कुमार की अध्यक्षता में जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास कार्यालय -कानपुर देहात में सम्पन्न हुई। बैठक का उद्देश्य जनपद में निवासरत सेवारत एवं भूतपूर्व सैनिकों की समस्याओं के समाधान हेतु एक समर्पित संवाद मंच प्रदान करना था। बैठक में सैनिकों द्वारा प्रस्तुत विभिन्न विषयों पर विचार-विमर्श किया गया तथा उपयोगी सुझाव दिये गए। अपर जिला मजिस्ट्रेट (प्रशासन) द्वारा प्रशासन की कल्याणकारी योजनाओं एवं सेवाओं की जानकारी साझा की गई एवं यह आश्वासन दिया गया कि जिला प्रशासन सैनिकों एवं उनके आश्रितों के हितों की रक्षा हेतु पूर्णतः प्रतिबद्ध है। जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास अधिकारी द्वारा उपस्थित सैनिकों को पुनर्वास योजनाओं एवं कल्याणकारी नीतियों/ योजनाओ की विस्तृत जानकारी प्रदान की गई। बैठक में निर्णय लिया गया कि सैनिकों की समस्याओं के त्वरित एवं प्रभावी समाधान हेतु प्रशासन एवं सैनिक कल्याण विभाग के मध्य समन्वय को और अधिक सुदृढ़ एवं क्रियाशील बनाया जाएगा। बैठक में सी०ओ० राजीव सिरोही पुलिस विभाग से से एवं हॉरिय कैप्टेन राम स्वरूप पाल, अध्यक्ष, पूर्व सैनिक संगठन, कानपुर देहात, पूर्व सैनिकों की समस्याओं के समाधान हेतु उपस्थित रहे। बैठक सौहार्दपूर्ण एवं सकारात्मक वातावरण में सम्पन्न हुई।

More Stories
जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री फारूक अब्दुल्ला पर फायरिंग, बाल-बाल बचे- हमलावर गिरफ्तार*
कौशाम्बी 11 मार्च 26*पूर्व विधायक का हुआ निधन उनके आवास पहुंचे पूर्व सांसद समेत तमाम लोग*
बांदा11मार्च 26*गांव,गांव पांव,पांव यात्रा पहुंची ब्लॉक महुआ बुंदेलखंड राज्य निर्माण के लिए मिल रहा जन समर्थन**