कानपुर देहात10सितम्बर26**CHC रसूलाबाद में फाइलेरिया प्रबंधन विषयक प्रशिक्षण आयोजित, स्वास्थ्य कर्मियों को दिए गए आवश्यक दिशा-निर्देश*
मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. जयगोविन्द के निर्देशानुसार सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र, रसूलाबाद के सभागार में फाइलेरिया प्रबंधन विषयक प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। प्रशिक्षण का उद्देश्य स्वास्थ्य कर्मियों को फाइलेरिया रोग की रोकथाम, उपचार एवं रोगियों के प्रभावी प्रबंधन के संबंध में जागरूक करना था।
कार्यक्रम में जिला मलेरिया अधिकारी श्री मारुति दीक्षित, WHO कन्सलटेन्ट डॉ. राहुल, प्रखंड सामुदायिक प्रक्रिया प्रबंधक (BCPM) गौरव कुमार तथा सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र, रसूलाबाद के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. दीपक गुप्ता विशेष रूप से उपस्थित रहे।
प्रशिक्षण के दौरान WHO कन्सलटेन्ट डॉ. राहुल ने फाइलेरिया रोग के कारणों, इसके प्रसार के माध्यमों तथा नियंत्रण एवं प्रबंधन की रणनीतियों के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी। उन्होंने राष्ट्रीय फाइलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम के अंतर्गत संचालित मास ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन (MDA) कार्यक्रम की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए सभी पात्र व्यक्तियों को दवा सेवन सुनिश्चित कराने का आह्वान किया।
कार्यक्रम में दो फाइलेरिया रोगियों को आमंत्रित कर उनके समक्ष मॉर्बिडिटी मैनेजमेंट एवं डिसेबिलिटी प्रिवेंशन (MMDP) की प्रक्रिया का व्यावहारिक प्रदर्शन भी किया गया, जिससे उपस्थित स्वास्थ्य कर्मियों को रोगियों की देखभाल एवं प्रबंधन संबंधी आवश्यक जानकारी प्राप्त हुई।
प्रशिक्षण में सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र रसूलाबाद के समस्त सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी (CHO), एएनएम एवं अन्य स्वास्थ्य कर्मी उपस्थित रहे। विशेषज्ञों ने स्वास्थ्य कर्मियों से फाइलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम को जन-जन तक पहुंचाने तथा रोग की रोकथाम एवं नियंत्रण के लिए सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया।

More Stories
पूर्णिया बिहार 10 सितंबर26 बिहार में BJP का ‘*’युवा जोड़ो विशेष सदस्यता अभियान’*
इटावा 10 सितंबर 26*महेवा में पंचायत सहायकों का कार्य बहिष्कार, 16 सूत्रीय मांगों को लेकर बीडीओ को सौंपा ज्ञापन
पंजाब 10 सितंबर 26*लखविंद्र सिंह सिद्धू पुन: बन सकते हैं प्रधान, वकीलों में मिल रहा व्यापक समर्थन