कानपुर देहात 6 जून 2025*विकसित कृषि संकल्प अभियान विकासखण्ड संदलपुर के 9 ग्रामों में प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया।
जिलाधिकारी आलोक सिंह के निर्देशन में उप कृषि निदेशक रामबचन राम द्वारा अवगत कराया गया है कि विकसित कृषि संकल्प अभियान विकासखण्ड संदलपुर के 9 ग्रामों क्रमशः जलालपुर, फरीदपुर निटर्रा , हरपुरा , फिरोजपुर , अगवाही, ररौनख, हिसावन, दनियापुर और बहेरा में वैज्ञानिकों की गठित 3 टीमों द्वारा 03-03 ग्रामों में प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किये गये। गठित टीम में कृषि विज्ञान केन्द्र दलीप नगर के वैज्ञानिक डा० खलील खान, डा० राजेश राय, डा० अरुण कुमार एवं भारतीय दलहन अनुसंधान संस्थान कानपुर के वैज्ञानिक डा० बी0 मंडल , डा० कल्पना तिवारी , डा० शैलेश त्रिपाठी, डा० नीतू कुशवाहा , डा0 सी.पी. नाथ, डा० जितेन्द्र कुमार , डा0 काली कृष्णा हाजरा तथा क्षेत्रीय कर्मचारी-कृषि/समावेशी विभाग एवं नामित प्रगतिशील शामिल हैं। किसानों को खरीफ फसलों से सम्बन्धित तकनीकी जानकारी, शासन द्वारा कृषक हित में संचालित समस्त योजनाओं/कार्यक्रमों के सम्बन्ध में जानकारी प्रदान की गई। तथा कृषकों द्वारा उठाए गए प्रश्नों का उत्तर कृषि वैज्ञानिकों द्वारा दिया गया। उप कृषि निदेशक कानपुर देहात राम बचन राम ने शासन द्वारा कृषक हित में संचालित समस्त योजनाओं /कार्यक्रमों के सम्बन्ध में विस्तृत जानकारी दी गई। गोष्ठी में प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के बारे में एचडीएफसी ईगो जनरल इंश्योरेंस कंपनी के प्रतिनिधि के0के0 तिवारी द्वारा कृषकों को अपने-अपने फसलों का बीमा कराने हेतु जानकारी दी गई।

More Stories
अयोध्या25अगस्त2026*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर अयोध्या की कुछ महत्वपूर्ण खबरें
सुल्तानपुर25अगस्त26*न्याय मांगने पहुंची महिला को चौकी से भगाने का आरोप, अब एसपी के दरबार में पहुंची फरियाद*
लखनऊ25अगस्त26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर दोपहर 1 बजे की बड़ी खबरें……………….*