कानपुर देहात 6 अगस्त 2024 *सब जूनियर बालिका फुटबाल प्रतियोगिता ट्रायल्स हेतु करें संपर्क*
शासन के निर्देशों व जिलाधिकारी आलोक सिंह के मार्गदर्शन में जिला क्रीड़ाधिकारी नीलम सिद्दीकी ने बताया कि प्रदेश स्तरीय समन्वय सब जूनियर बालिका फुटबाल प्रतियोगिता दिनांक 11 से 18 अगस्त, 2024 तक जिला खेल कार्यालय, इन्दिरा गाँधी स्पोर्ट्स स्टेडियम, सिद्दीकपुर, जौनपुर में आयोजित की जानी है, जिसमें कानपुर मण्डल की टीम भाग लेगी।
उक्त प्रदेश स्तरीय सब जूनियर बालिका फुटबाल प्रतियोगिता से पूर्व जिला स्तरीय ट्रायल्स/चयन जिला खेल कार्यालय कानपुर देहात में आयोजित किया जायेगा, जिसमें खिलाड़ियों को अपना आयु प्रमाण-पत्र लाना अनिवार्य है।
प्रदेश स्तरीय समन्वय सब जूनियर बालिका फुटबाल प्रतियोगिता में वही बालिका भाग लेने की पात्र होंगी जिनका जन्म दिनांक 01.01.2011 से दिनांक 31.12.2012 के मध्य हुआ हो। जिला/मण्डल स्तरीय ट्रायल्स की जानकारी हेतु जिला खेल कार्यालय माती से प्राप्त की जा सकती है ।
*संवाददाता प्रशान्त शर्मा कानपुर देहात यूपी आजतक*
More Stories
NEW DELHI 23 OCTOBER 2026**TODAYS TOP NEWS* From hindi news channel Upaajtak
नई दिल्ली 23 अक्टूबर 26* यूपीआजतक न्यूज चैनल पर *आज का राशिफल*
नई दिल्ली 23 अक्टूबर 26* यूपीआजतक न्यूज चैनल पर इतिहास की मुख्य घटनाओं सहित पञ्चांग – मुख्यांश ..*