कानपुर देहात 6 अगस्त 2024 *सघन मत्स्य पालन, एयरेसन सिस्टम हेतु मत्स्य पालक एवं मछुआरा समुदाय के व्यक्ति करें ऑनलाइन आवेदन*
जिलाधिकारी आलोक सिंह के निर्देशन में मुख्य कार्यकारी अधिकारी मत्स्य पालक विकास अभिकरण जनपद कानपुर देहात अवनीश कुमार सिंह यादव ने बताया कि वित्तीय वर्ष 2024-25 मत्स्य विभाग के अन्तर्गत सघन मत्स्य पालन हेतु एयरेसन सिस्टम हेतु मत्स्य पालकों एवं मछुआरा समुदाय के व्यक्तियों को आच्छादित करने के लिए ऑनलाइन आवदेन प्राप्त करने हेतु विभागीय पोर्टल http:/fisheries.up.gov.in दिनांक 05 अगस्त 2024 से 19.08.2024 तक खोला जा रहा है। सघन मत्स्य पालन हेतु एयरेसन सिस्टम का विवरण इकाई लागत आवेदन करने की प्रकिया, आवेदन के साथ संलग्न किये जाने वाले अभिलेख व विस्तृत विवरण व विज्ञापन विभागीय पोटेल http:/fisheries.up.gov.in पर देखा जा सकता है अधिक जानकारी के लिए जनपदीय कार्यालय मुख्य कार्यकारी अधिकारी, मत्स्य पालक विकास अभिकरण, स्थान विकास भवन माती कानपुर देहात में किसी भी कार्य दिवस में सम्पर्क किया जा सकता है।
*संवाददाता प्रशान्त शर्मा कानपुर देहात यूपी आजतक*

More Stories
लखनऊ 27अगस्त 26*यूपी आजतक न्यूज चैनल पर लखनऊ की कुछ महत्वपूर्ण खबरें
बांदा27अगस्त26* बांदा में पुलिसकर्मियों को बांधी राखी, नशामुक्त समाज का दिलाया संकल्प
कानपुर देहात 27 अगस्त 2026*कानपुर देहात में एसपी ऑफिस की छत से सिपाही के गिरने से हड़कंप, हाथ-पैर में आई चोटें जांच शुरू*