*कानपुर देहात 30 जुलाई 2025*जिला कारागार कानपुर देहात का निरीक्षण किया गया।
माननीय राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण, नई दिल्ली एवं उ०प्र० राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ के तत्वाधान में व माननीय अध्यक्ष/जनपद न्यायाधीश, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण तेज प्रताप तिवारी जी के कुशल निर्देशन में जिला कारागार, कानपुर देहात का नामित सचिव हिमांशु कुमार सिंह के द्वारा साप्ताहिक निरीक्षण किया गया, जिसमें जेल में निरूद्ध बन्दियों से खाने-पीने एवं रहने व स्वास्थ व दवा की समस्या इत्यादि के सम्बन्ध में जानकारी प्राप्त की गयी व उचित पौष्टिक भोजन सभी बन्दियों को देने हेतु निर्देशित किया गया विशेषकर ऐसी महिलायें जिनके साथ छोटे बच्चे भी जेल में ही संवासित हैं। इस दौरान कु० विजयलक्ष्मी, उपजेलर उपस्थित रहीं।
More Stories
नई दिल्ली 11 अक्टूबर 26*CJP ने दिल्ली में अपने प्रदर्शन को अनिश्चितकालीन घोषित कर दिया है
लखनऊ 11 अक्टूबर 26* यूपीआजतक न्यूज चैनल पर सुबह 7.30बजे की बड़ी खबरें……………….
नई दिल्ली 11अक्टूबर 26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर *आज का राशिफल*