*कानपुर देहात 27 नवम्बर 2025**खेल स्पर्धा 2025 के दूसरे दिन विभिन्न खेल विधाएं एथलेटिक्स कबड्डी भारोत्तोलन बैडमिंटन वॉलीबॉल आदि प्रतियोगिताओं का हुआ आयोजन*
युवा कल्याण विभाग कानपुर देहात के तत्वावधान में विधानसभा सिकंदरा के माननीय विधायक खेल स्पर्धा 2025 के दूसरे दिन आज दिनांक 27,11,2025 को विभिन्न खेल विधाएं एथलेटिक्स कबड्डी भारोत्तोलन बैडमिंटन वॉलीबॉल आदि प्रतियोगिताओं का आयोजन नुमाइश मैदान सिकंदरा में हुआ। जिसमें 100 मीटर बालक सबजूनियर में वैभव बाजपाई ,बालिका में सोनम देवी,800 मीटर बालक में अनुपम पाल,बालिका में अंजली,जूनियर 200 मीटर बालक में पंकज ,बालिका में शिवानी,400 मीटर में अतुल,बालिकाओं में सोनिका ने प्रथम स्थान प्राप्त किया ,ऊंची कूद में रिहान, बैडमिंटन में रचित कटियार एवं गौरव ने डबल्स में प्रथम स्थान प्राप्त किया। समापन व पुरस्कार वितरण माननीय राज्यमंत्री अजीत पाल जी के निर्देशानुसार व प्रोत्साहन के क्रम में उपजिलाधिकारी सिकंदरा प्रद्युम्न कुमार व क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी अस्मिता सिंह, राहुल वर्मा,अरविंद कुमार आदि रहे।ब्लॉक व्यायाम शिक्षक आदित्य कुमार त्रिपाठी आशीष शुक्ला व उपेंद्र कटियार ने अपने साथी व्यायाम शिक्षकों व अनुदेशकों के सहयोग से समस्त प्रतियोगिताओं का संचालन व निर्णायक का कार्य किया। शिक्षकों में प्रमुख रूप से अवधेश मौर्य व सुरेंद्र कटियार आदि उपस्थित रहे।

More Stories
पूर्णिया 5 मार्च 26*अंचल पदाधिकारी रीता कुमारी की दबंगई :
मथुरा 5 मार्च 26* शादी का झांसा देकर बलात्कार करने वाले 01 वाँछित अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार ।*
मथुरा 5 मार्च 26*थाना नौहझील पुलिस द्वारा एक अभियुक्त को 01 अवैध तमंचा 02 जिन्दा कारतूस के साथ किया गिरफ्तार*