कानपुर देहात, 27 नवम्बर 2025**मा० मंत्री, मत्स्य विभाग एवं प्रभारी मंत्री कानपुर देहात 28 नवम्बर को करेंगे जनपद का भ्रमण*
उत्तर प्रदेश सरकार के मा० मंत्री, मत्स्य विभाग एवं जनपद कानपुर देहात के प्रभारी मंत्री डा० संजय कुमार निषाद जी 28 नवम्बर 2025 को जनपद कानपुर देहात का भ्रमण करेंगे। उनके निर्धारित भ्रमण कार्यक्रम के अनुसार प्रातः 10ः10 बजे – निरीक्षण भवन, कानपुर देहात में मा० प्रभारी मंत्री जी द्वारा भारतीय जनता पार्टी जिला कोर कमेटी की बैठक की अध्यक्षता की जाएगी।प्रातः 11ः00 बजे – कलेक्ट्रेट सभागार, कानपुर देहात में मा० मंत्री जी द्वारा जनपद के विकास कार्यों एवं कानून व्यवस्था की समीक्षा बैठक आयोजित की जाएगी।दोपहर 1ः30 बजे (13ः30 बजे) नगर पंचायत सभागार, मूसानगर, कानपुर देहात में मा० मंत्री जी मत्स्य पालकों के साथ बैठक करेंगे।मा० मंत्री जी के इस जनपद भ्रमण से जिले में संचालित विकास कार्यों, कानून व्यवस्था तथा मत्स्य पालन से संबंधित योजनाओं की प्रगति की समीक्षा को गति मिलेगी।

More Stories
मथुरा 14 अगस्त 26*थाना वृन्दावन पुलिस द्वारा ऑपरेशन प्रहार के तहत 01 अभियुक्त को अवैध नशीला पदार्थ (गांजा) सहित गिरफ्तार किया गया ।*
बांदा 14 अगस्त 26*अखिल भारतीय प्रजापति कुंभकार महासंघ ने शहीद विद्यार्थी रामचंद्र प्रजापति जी का शहादत दिवस मनाया गया*
भागलपुर14अगस्त2026*भव्य 251 कलश शोभा यात्रा विषहरी पूजा को लेकर के निकल गया