कानपुर देहात 26 जुलाई 2024 *डीएम ने पुलिस महिला एवं पुरूष वेट लिफ्टिंग पावर लिफ्टिंग एवं योगा प्रतियोगिता का फीता काटकर किया शुभारंभ*
28वीं कानपुर जोन अन्तर्जनपदीय पुलिस महिला एवं पुरूष वेट लिफ्टिंग पावर लिफ्टिंग एवं योगा प्रतियोगिता का उद्घाटन जिलाधिकारी आलोक सिंह के द्वारा स्पोर्टस स्टेडियम माती में किया गया। जिलाधिकारी ने प्रतियोगिता का शुभारंभ फीता काट कर किया। उन्होंने सभी खिलाडियों को अच्छे प्रदर्शन के लिए शुभकामनायें दी। प्रतियोगिता में कानपुर मण्डल के सभी जनपदों की टीमों ने प्रतिभाग किया। जिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक के सम्मुख योगाभ्यास का प्रदर्शन भी टीमों द्वारा किया गया। इस मौके पर पुलिस अधीक्षक बीबीजीटीएस मूर्ति, अपर पुलिस अधीक्षक राजेश पाण्डेय सहित महिला व पुरूष पुलिस खिलाड़ी आदि उपस्थित रहे।
*संवाददाता प्रशान्त शर्मा कानपुर देहात यूपी आजतक*
More Stories
पूर्णिया बिहार 10 अक्टूबर26* पूर्णिया में अंतर्राष्ट्रीय बालिका दिवस पर संवाद कार्यक्रम, 140 किशोरियों को बांटे गए स्कूल बैग
पूर्णिया बिहार 10 अक्टूबर 26 DM अंशुल कुमार एक्शन में – कोशी स्नातक निर्वाचन को लेकर स्ट्रॉन्ग रूम का किया निरीक्षण,
कौशाम्बी 10 अक्टूबर 26**राजस्व के मामलों में सख्ती से न्याय संगत कराए निस्तारण—अमिता सिंह अपर पुलिस अधीक्षक*