कानपुर देहात 24 नवंबर 2025*एशियन ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूट ग्राम – सेखुपर, पोस्ट-बाघपुर में 26 नवंबर को आयोजित होगा रोजगार मेला*
जिला सेवायोजन अधिकारी ने बताया कि मिशन रोजगार अभियान के अंतर्गत जिला सेवायोजन कार्यालय कानपुर देहात एवं एशियन ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूट ग्रॉव सेखुपर, पोस्ट- बाघपुर, कानपुर देहात के संयुक्त तत्वाधान में पुरुष / महिला बेरोजगारों के लिए दिनॉक 26/11/2025, स्थान एशियन ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूट ग्राम – सेखुपर, पोस्ट-बाघपुर, कानपुर देहात में प्रातः 10:30 बजे से निःशुल्क रोजगार मेले का आयोजन किया जायेगा, जिसमें निजी क्षेत्र की कंपनियों द्वारा प्रतिभाग किया जा रहा है। इस रोजगार मेले में आई०टी०आई०, नान आई०टी०आई० डिप्लोमा, स्नातक उर्तीण अभ्यर्थी प्रतिभाग कर सकते है। इस हेतु अभ्यर्थी अपने शैक्षिक प्रमाण-पत्र तथा बायोडाटा की छाया प्रति ले आयेगें। सेवायोजन विभाग द्वारा विकसित नवीन पोर्टल rojgaarsangam.up.gov.in पर जॉब सीकर पंजीयन की व्यवस्था है। जनपद के अन्य अभ्यर्थी ‘जॉब सीकर में अपना पंजीयन कराकर सेवायोजन विभाग की कॅरियर काउन्सिलिंग, रोजगार मेला, कॅम्पस प्लेसमेन्ट आदि सेवाओं का लाभ उठा सकते है।

More Stories
लखनऊ25 मार्च 26*सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव की एक्स पर पोस्ट*
नई दिल्ली 25 मार्च 26**भारतीय सेना में अफसरों की कमी को देखते हुए ट्रेनिंग नियमों में किया गया है बड़ा बदलाव बड़ा बदलाव…*
हमीरपुर 25 मार्च 26*राष्ट्रीय अध्यक्ष पिछड़ा वर्ग आयोग बनने के उपरांत जनपद हमीरपुर प्रथम आगमन पर साध्वी जी का भव्य स्वागत