कानपुर देहात 10 अगस्त 2026**जिलाधिकारी ने कलेक्ट्रेट में की जनसुनवाई*
कानपुर देहात*जिलाधिकारी कपिल सिंह द्वारा कलेक्ट्रेट कार्यालय में जनसुनवाई आयोजित की गई। जनसुनवाई के दौरान जनपद के विभिन्न तहसीलों एवं ग्रामीण-शहरी क्षेत्रों से आए नागरिकों ने अपनी समस्याएं एवं शिकायतें प्रस्तुत कीं। जिलाधिकारी ने प्रत्येक फरियादी की समस्या को गंभीरता एवं संवेदनशीलता के साथ सुना तथा संबंधित विभागीय अधिकारियों को प्रकरणों के त्वरित, पारदर्शी एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के स्पष्ट निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने निर्देशित किया कि जनसुनवाई में प्राप्त सभी प्रार्थना पत्रों को प्राथमिकता के आधार पर दर्ज करते हुए निर्धारित समय-सीमा के भीतर उनका समाधान सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि किसी भी स्तर पर अनावश्यक विलंब अथवा लापरवाही पाए जाने पर संबंधित अधिकारी की जिम्मेदारी तय की जाएगी। उन्होंने यह भी कहा कि शिकायतकर्ताओं को उनके प्रकरण की प्रगति से अवगत कराना प्रशासन की जिम्मेदारी है। अतः प्रत्येक अधिकारी यह सुनिश्चित करें कि आवेदक को समय-समय पर उसके प्रकरण की वर्तमान स्थिति की जानकारी उपलब्ध कराई जाए, जिससे प्रशासन के प्रति आमजन का विश्वास और अधिक सुदृढ़ हो।

More Stories
कानपुर नगर 28 नवम्बर 26*जनपद में उर्वरकों की पर्याप्त उपलब्धता, सहकारी बिक्री केंद्रों पर 3,077 मीट्रिक टन खाद उपलब्ध*
कानपुर नगर 28 नवम्बर 26*ऐतिहासिक विशेष लोक अदालत में 1,950 चालानी वादों का निस्तारण*
नई दिल्ली 28 नवम्बर 26*द्वारका-7 में एज वेल एसोसिएशन ने ‘तेरे मेरे गीत सीज़न 9’ भव्य ग्रैंड फ़िनाले किया आयोजित ।