कानपुर देहात २२ जनवरी २६*शासन के निर्देशानुसार डीएम के निर्देशन में चलाया जा रहा सड़क सुरक्षा माह
परिवहन विभाग, कानपुर देहात।
उत्तर प्रदेश शासन के निर्देशानुसार जिलाधिकारी महोदय,कानपुर देहात के निर्देशन में 01 जनवरी से 31 जनवरी,2026 तक राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह मनाया जा रहा है। इस दौरान सड़क सुरक्षा एवं यातायात से संबंधित नियमों के प्रति जागरूकता के साथ ही प्रवर्तन कार्यवाही जनपद में की जा रही है। इसी क्रम में आज दिनाँक 22 जनवरी,2026 को चलाया गया।
परिवहन विभाग,कानपुर देहात के प्रवर्तन अधिकारियों के द्वारा में दो पहिया वाहन चालकों व पीछे बैठी सवारी को हेलमेट लगाने एवं चार पहिया और वाहन चालकों व यात्रा कर रहे यात्रियों से सीट बेल्ट लगाने को लेकर सीकिंग के दौरान व्यक्तिगत काउंसलिंग करते हुए नियम-पालन की अपील भी की गई।
तेज रफ़्तार, नशे में व गलत दिशा में वाहन न चलाने के लिए आम जन को जागरूक किया गया।प्रवर्तन अधिकारियों द्वारा बिना हेलमेट के 46 ,बिना सीट बेल्ट के 17, वाहन चलाते समय मोबाइल प्रयोग के अभियोग में 04,अनधिकृत संचालित 09,बिना परमिट के 04 ड्रिंक एंड ड्राइव में 04 व बकाया कर में 06 वाहनों,दोपहिया वाहनों में नियम विरुद्ध साइलेंसर लगाकर,ध्वनि प्रदूषण करने वाले 08 वाहनों के विरुद्ध चालान/बंद की कार्यवाही की गई। प्रवर्तन अधिकारियों द्वारा यह कार्रवाई जनपद के बारा, जैनपुर,भोगनीपुर,सिकंदरा व अकबरपुर एरिया में की गई।

More Stories
कानपुर ngr 12 मार्च 26*कानपुर जेल में संदिग्ध परिस्थितियों में कैदी की मौत से हड़कंप।
कौशाम्बी 12 मार्च 26*भरवारी स्टेशन के दोनों तरफ प्लेट फॉर्म ऊंचे होने से यात्रियों को रही परेशानी*
कौशाम्बी 12 मार्च 26*अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर राजकीय विद्यालय की 10 शिक्षिकाएं सम्मानित*