कानपुर देहात दिनांक8 दिसम्बर25*सशस्त्र सेना झंडा दिवस पर कानपुर देहात में उत्साह एवं गौरव का अद्भुत संगम*
कानपुर देहात *जनपद कानपुर देहात में सशस्त्र सेना झंडा दिवस का आयोजन जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास कार्यालय द्वारा अत्यंत उत्साह एवं गरिमा के साथ सम्पन्न किया गया। यह दिवस वीर सैनिकों, भूतपूर्व सैनिकों एवं वीरांगनाओं के अमूल्य योगदान को स्मरण करने तथा उनके प्रति कृतज्ञता प्रकट करने का महत्वपूर्ण अवसर है। कार्यक्रम का शुभारम्भ जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास अधिकारी विंग कमांडर अंकित सक्सेना (अ०प्रा) द्वारा ए०डी०एम० (वित्त एवं राजस्व) दुष्यंत कुमार मौर्य को प्रतीक झंडा लगाकर किया गया। इसी क्रम में वरिष्ठ सहायक द्वारा ए०डी०एम० (न्यायिक) दिग्विजय सिंह को प्रतीक चिन्ह लगाया गया। साथ ही जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास अधिकारी द्वारा अपर जिला जज हिमांशु कुमार सिंह को भी प्रतीक झंडा लगाया गया। कार्यक्रम के दौरान जिले के अधिकारियों, कर्मचारियों, भूतपूर्व सैनिकों, उनके आश्रितों तथा नागरिकों को प्रतीक झंडे वितरित किए गए। इस पहल के माध्यम से राष्ट्रीय सुरक्षा में योगदान देने वाले सैनिकों के प्रति सम्मान एवं कृतज्ञता का संदेश प्रभावी रूप से जनमानस तक पहुँचा तथा नागरिकों में देशभक्ति एवं राष्ट्रसमर्पण की भावना और अधिक प्रबल हुई। इस अवसर पर कार्यालय के समस्त अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने सक्रिय सहभागिता प्रदर्शित करते हुए कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। सशस्त्र सेना झंडा दिवस का यह आयोजन न केवल सैनिकों के प्रति सम्मान का प्रतीक रहा, बल्कि समाज में राष्ट्रीय एकता, कर्तव्यबोध और सेवा की भावना को भी सुदृढ़ करने में सहायक सिद्ध हुआ।

More Stories
अयोध्या3मई26*श्रद्धालु की मोबाइल चोरी करने वाला गिरफ्तार (विनय सिन्हा)
जालौन 3मई26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर जालौन केई कुछ महत्वपूर्ण खबरें
जालौन3मई26*मनुष्य के जीवन मे भोजन की तरह से सत्संग की भी आवश्यकता होती है