जम्मू कश्मीर 30 अक्टूबर 26*कश्मीर और लद्दाख के ऊंचाई वाले इलाकों में अक्टूबर महीने में ही बर्फबारी का दौर शुरू हो गया
कश्मीर से वीना देवी की रिपोर्ट यूपीआजतक
कश्मीर और लद्दाख के ऊंचाई वाले इलाकों में अक्टूबर महीने में ही बर्फबारी का दौर शुरू हो गया है। द्रास, जोजिला दर्रा, साधना दर्रा, राजदान दर्रा और मीनामार्ग में ताजा बर्फबारी से पहाड़ों ने सफेद चादर ओढ़ ली है। वहीं, गुलमर्ग और पीर पंजाल रेंज के ऊंचे इलाकों में भी हल्की बर्फबारी हुई है। मौसम में आए इस बदलाव से तापमान में गिरावट दर्ज की गई है और लोगों को ठंड का एहसास होने लगा है।
बर्फबारी के कारण श्रीनगर-कारगिल-लेह नेशनल हाईवे के ऊंचे हिस्सों पर सड़कें फिसलन भरी हो गई हैं। प्रशासन ने वाहन चालकों को सावधानी बरतने, सुरक्षित गति से गाड़ी चलाने और एंटी-स्किड चेन का इस्तेमाल करने की सलाह दी है। मौसम विभाग के अनुसार, अगले 24 घंटों में कुछ ऊंचाई वाले इलाकों में हल्की बारिश और बर्फबारी हो सकती है। हालांकि, घाटी के मैदानी इलाकों में फिलहाल इसका ज्यादा असर नहीं पड़ा है, लेकिन पहाड़ों पर बर्फ जमने के साथ कड़ाके की सर्दी की आहट सुनाई देने लगी है।
More Stories
मथुरा 31 अक्टूबर 26 रिजर्व पुलिस लाइन मथुरा में सरदार वल्लभभाई पटेल की की जयंती मनाई गई*
मथुरा 31 अक्टूबर 26* महोली में हुई हत्या के अपराधियों को शरण देने वाले 01 अभियुक्त को किया गिरफ्तार ।*
कानपुर देहात 31 अक्टूबर 26* थाना शिवली पुलिस द्वारा साइबर ठग द्वारा ठगी किये गए 16,500/- रूपये वापस कराये