October 7, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

रामगढ़ झारखण्ड 7 अक्टूबर 26*फटी साड़ी, नंगे पांव और आंखों में बच्चों के भविष्य का सपना: झारखंड की कविता महतो ने 6 मिनट में दौड़ा 1600 मीटर

रामगढ़ झारखण्ड 7 अक्टूबर 26*फटी साड़ी, नंगे पांव और आंखों में बच्चों के भविष्य का सपना: झारखंड की कविता महतो ने 6 मिनट में दौड़ा 1600 मीटर

रामगढ़ झारखण्ड 7 अक्टूबर 26*फटी साड़ी, नंगे पांव और आंखों में बच्चों के भविष्य का सपना: झारखंड की कविता महतो ने 6 मिनट में दौड़ा 1600 मीटर

*पति के निधन के बाद दो बच्चों और सास-ससुर की जिम्मेदारी, होमगार्ड भर्ती के ट्रायल में जज्बे ने जीता दिल*

*रामगढ़ (झारखंड)।* सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो दिल छू रहा है। वीडियो में एक महिला फटी साड़ी में, नंगे पांव तपती धूप में 1600 मीटर दौड़ रही है। ये हैं झारखंड के रामगढ़ जिले की *कविता महतो*।

जानकारी के अनुसार कविता के पति का कुछ समय पहले निधन हो गया था। सिर पर दो छोटे बच्चों और बुजुर्ग सास-ससुर की जिम्मेदारी है। घर चलाने के लिए कविता ने होमगार्ड बनने का फैसला किया।

रामगढ़ जिले में कुल *284 पदों* पर होमगार्ड की बहाली होनी है। बहाली 24 अक्टूबर से 5 नवंबर तक प्रस्तावित है। इसमें महिलाओं के लिए 50% और विधवा/तलाकशुदा महिलाओं के लिए अलग से 5% आरक्षण है। 6292

भर्ती से पहले 2 और 4 अक्टूबर को रामगढ़ के *सिद्धो-कान्हू मैदान* में एक प्राइवेट एकेडमी द्वारा ट्रायल दौड़ कराई गई। इसी ट्रायल में कविता शामिल हुईं। न पैर में जूते-चप्पल थे, न स्पोर्ट्स ड्रेस। साधारण साड़ी में ही उन्होंने दौड़ लगा दी। 6292

*6 मिनट में पूरा किया ट्रैक*
नियम के अनुसार महिला अभ्यर्थियों को 1600 मीटर की दौड़ 10 मिनट में पूरी करनी होती है, 8 मिनट में पूरा करने पर एक्सीलेंट माना जाता है। बताया जा रहा है कि कविता ने ये दूरी करीब *6 मिनट में पूरी* कर ली और ट्रायल में चयनित भी हुईं। a90027a6

वीडियो वायरल होने के बाद लोग लिख रहे हैं – “जब जिम्मेदारियां सिर पर हों तो रास्ते की मुश्किलें छोटी लगती हैं। ये किसी वर्दी के लिए नहीं, अपने बच्चों के बेहतर भविष्य के लिए एक मां की दौड़ थी।” 27a6

कविता की ये कहानी उन तमाम लोगों के लिए जवाब है जो गरीबी और संसाधनों की कमी को अपनी कमजोरी मान लेते हैं।

*बाइट:* सोशल मीडिया यूजर्स ने प्रशासन से मांग की है कि कविता महतो जैसी जुझारू महिलाओं को विशेष सहायता दी जाए।