कन्नौज22जुलाई*शहर की प्रमुख शिक्षण संस्था कानपुर पब्लिक स्कूल का परीक्षा फल शत प्रतिशत रहा
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड द्वारा घोषित इंटरमीडिएट परीक्षा परिणाम में शहर की प्रमुख शिक्षण संस्था कानपुर पब्लिक स्कूल का परीक्षा फल शत प्रतिशत रहा विद्यालय के छात्र सक्षम दुबे ने 90% अंक पाकर विद्यालय टॉप किया जबकि फातिमा मोहम्मद ने 89.2% अंक पाकर उत्कृष्ट प्रदर्शन किया इसी तरह तृषा मिश्रा एवं सिद्धांत अवस्थी ने संयुक्त रूप से 89 प्रतिशत अंक हासिल किए वही परीक्षा में सम्मिलित कुल 67 छात्र-छात्राओं में 25 छात्र छात्राओं ने 75% से अधिक अंक अर्जित किए तथा 61 छात्र छात्राओं ने प्रथम श्रेणी में परीक्षा उत्तीर्ण की है विद्यालय के प्रबंधक आलोक कटियार एवं आनंद मिश्रा ने संयुक्त रुप से सभी छात्र छात्राओं को आशीर्वाद देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की वहीं विद्यालय की प्रधानाचार्य मूवी ना कामरान ने सभी बच्चों को बधाई देते हुए उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए विद्यालय स्टाफ का भी धन्यवाद किया
शिवम् गुप्ता की रिपोर्ट जिला ब्यूरो चीफ कन्नौज
More Stories
पीलीभीत22 अक्टूबर 26*मतदाता सूची में गड़बड़ी की पुष्टि के बाद चुनाव आयोग का सख्त एक्शन, दो एसडीएम हटाए गए
लखीमपुर खीरी22 अक्टूबर 26*- कल 85 बूथों पर होगा स्नातक और शिक्षक एमएलसी चुनाव,
कानपुर नगर 22 अक्टूबर 26*शासन के निर्देशानुसार नहीं पहुंच रहे ब्लॉक कर्मचारी व बाबू कार्यालय में