गोंडा22जुलाई*बारिश के साथ आकाशीय बिजली गिरने से एक महिला की मौत, दो छोटी छोटी बच्चियां घायल हो गई
कौड़िया थाना क्षेत्र के भरथा इटहिया ग्राम पंचायत के पाटन गौढ़ी गांव में शुक्रवार की दोपहर हुई बारिश के बाद आकाशीय बिजली गिरने से एक महिला की मौत हो गई और दो छोटी छोटी बच्चियां घायल हो गई।
करीब पैंतीस वर्षीय महिला सुशीला पत्नी जग प्रसाद यादव अपने खेत में धान की रोपाई कर रहीं थी , तभी अचानक आसमान से गड़गड़ाहट के साथ गिरी आकाशीय बिजली से उसकी मौके पर मृत्यु हो गई । जबकि दो छोटी छोटी बच्चियां
घायल बच्चियों का इलाज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में कराया गया जहां उनकी हालत खतरे से बाहर बताई जाती है।
जानकारी के मुताबिक मृतका का पति लुधियाना में रहकर मजदूरी का कार्य करता है।
घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंचे थानाध्यक्ष कौड़िया मदन लाल गौतम व राजस्व टीम ने कागजी लिखा पढ़ी के पश्चात शव को भेजवाया पोस्टमार्टम।
कौड़िया थाना क्षेत्र के भरथा इटहिया ग्राम पंचायत के पाटन गौढ़ी गांव से जुड़ा है मामला।
More Stories
मथुरा 20 अक्टूबर 26*विजयदशमी पर रावण दहन का विरोध, ओमवीर सारस्वत एडवोकेट ने की दशानन की महाआरती
मथुरा 20 अक्टूबर 26*थाना वृन्दावन पुलिस टीम द्वारा अभियुक्त को 01 अवैध चाकू सहित गिरफ्तार किया गया ।*
सहारनपुर 20 अक्टूबर 26*पटाखा छोडने वाली 02 बुलट मोटरसाइकिलो को कब्जे में लेकर अंतर्गत धारा 207 एमवी एक्ट मे किया गया सीज….*