कन्नौज09जनवरी*ग्रामीण बैंक हसेरन में बैंक कर्मी ने पैसा निकालने आए व्यक्ति के साथ की मारपीट*
कन्नौज/ हसेरन कस्बे के आर्यावर्त ग्रामीण बैंक में बैंक कर्मी ने पैसा निकालने आए व्यक्ति के साथ मारपीट की सुभाष चंद गुप्ता उर्फ लल्लू गुप्ता हसेरन ने बताया कि मैं आर्यावर्त ग्रामीण बैंक हसेरन में पैसा निकालने गया था जिसको लेकर बैंक कर्मी विक्रांत कनौजिया द्वारा मेरे साथ गाली गलौज कर मारपीट की गई तथा धारदार औजार कुल्हाड़ी द्वारा हमला किया गया जिसका वीडियो वायरल हो रहा है सुभाष चंद गुप्ता द्वारा बताया गया की कि मेरे ऊपर बैंक का कर्जा है जिसको मैं जमा करने गया था लेकिन बैंक कर्मी विक्रांत कनौजिया दबंग किस्म का व्यक्ति है जिसको लेकर मेरे साथ गाली गलौज किया गया तथा इसी तरह और लोगों के साथ भी कई बार घटना घट चुकी है मारपीट हो चुकी है लेकिन किसी ने शिकायत नहीं की सुभाष गुप्ता के साथ विक्रांत कनौजिया द्वारा मारपीट की गई तथा कुल्हाड़ी से हमला किया गया ग्रामीणों द्वारा बचाया गया जिसके कारण सुभाष गुप्ता की जान बची इस घटना के कारण शिवम गुप्ता व्यापार मंडल अध्यक्ष द्वारा दुकानें बंद कराई गई तथा बैंक पर धरना प्रदर्शन किया गया इस तरह किसी और के साथ ना घटना घटे इस दबंग बैंक कर्मी के साथ कार्यवाही की जाए यह बैंक कर्मी इंदरगढ़ का रहने वाला विक्रांत कनौजिया है लोकल में पास का ही होने के नाते यह इस तरह बैंक में आए दिन ग्राहकों के साथ अभद्रता करता रहता है व्यापार मंडल संगठन द्वारा इस भ्रष्ट बैंक कर्मी के साथ कार्यवाही करने की मांग की जा रही है।
हसेरन से शिवम गुप्ता की रिपोर्ट न्यूज यूपी आजतक

More Stories
लखनऊ13अगस्त26*प्रशासक बने ग्राम प्रधानों को बड़ा झटका, अब नहीं मिलेगा मानदेय*
कानपुर नगर13अगस्त26*’मिशन शक्ति 5.0′ के तहत पनकी पुलिस का शक्ति प्रदर्शन, ‘
अयोध्या13अगस्त26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर अयोध्या की कुछ महत्वपूर्ण खबरें