औरैया7अक्टूबर*महिला के खाते से हजारों रुपए किए पार*
*औरैया।* छतरपुर वाली क्षेत्र के गांव जनेतपुर निवासी एक महिला के खाते से रुपए पार हो गई पीड़िता की तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की है। साइबर क्राइम के चलते खाताधारकों में असमंजस का माहौल बना हुआ है।
कोतवाली क्षेत्र के ग्राम जनेतपुर निवासी पीड़िता मुन्नी मिश्रा पत्नी राजेश बाबू ने कोतवाली पुलिस को तहरीर देते हुए बताया कि उसका एसबीआई बैंक जोधपुर में खाता है। विगत 8 जून 2021 को वह अपने खाते से पैसा निकालने के लिए दिबियापुर रोड पर स्थित एसबीआई एटीएम पर गई हुई थी, जहां से उसका एटीएम चोरी हो गया , और उसके बाद अज्ञात व्यक्ति ने एटीएम का इस्तेमाल कर उसके खाते से 40 हजार रुपए निकाल लिए। बैंक खाते से रुपए निकालने का एसएमएस मिलने पर उसे जानकारी हुई। पीड़िता ने कोतवाली पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज करने की गुहार लगाई है। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार पांडे ने बताया कि तहरीर पर मामला दर्ज कर लिया गया है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी। साइवर क्राइम होने के चलते खाताधारकों में असमंजस की स्थिति उत्पन्न हो गई है।

More Stories
पूर्णिया बिहार 11 अप्रैल 26 *लाठी-डंडे और तेजधार हथियार से हमला, परिवार के तीन सदस्य घायल*
प्रतापगढ़11 अप्रैल 26*बीजेपी के मिशन 2027 के लिए कसी कमर, मंत्रिमंडल विस्तार में बढ़ा जनपद के लिए अवसर…
लखनऊ 11 अप्रैल 26* यूपीआजतक न्यूज चैनल पर रात 10 बजे की बड़ी खबरें……………….*