औरैया7अक्टूबर*जिले मे आये नये पुलिस अधीक्षक ने बिधूना कोतवाली का किया आचौक निरीक्षण!
बिधूना(औरैया)- औरैया जिले मे आये नये युवा तेज तर्रार पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के द्वारा आज दिनांक- 07.10.2021 को बिधूना कोतवाली का औचक निरीक्षण किया गया! जिसमें थाना प्रभारी कार्यालय, थाना कार्यालय,सीसीटीएनएस कक्ष, महिला हेल्प डेस्क,महिला पुलिस चौकी, पुलिस अधिकारी/कर्मचारी आवास, भोजनालय सहित अन्य आवश्यक सुविधाओं का निरीक्षण किया तथा थाना परिसर में खड़े वाहनों के सम्बन्ध में आवश्यक दिशा निर्देश दिये! अधीक्षक ने कड़े शब्दो मे कहा की जनपद मे अब गुंडे और मवलियो की खैर नही! यदि जनपद मे रहना है तो शांति के साथ रहे !किसी प्रकार की उद्दंडता करने पर कानूनी कार्यवाही निश्चित रूप से की जायेगी चाहे वह कोई हो !
रिपोर्ट-अंकुर गुप्ता

More Stories
प्रयागराज1मई 26*भारतीय किसान यूनियन प्रयाग करेगा तहसीलदिवस कोरांव का घेराव
कौशाम्बी1 मई26*अधिकारियों की गोद में खेल रहे हैं सरकारी जमीन कब्जा करने वाले भूमाफिया*
पूर्णिया बिहार 1 में26 बाल श्रम के खिलाफ पूर्णिया में बड़ा एक्शन: 4 मासूम मुक्त, 50 हजार तक जुर्माना