औरैया6अक्टूबर* पाडरी बाबा स्वयं सहायता समूह की अध्यक्ष अंजू गौतम ने कोटा डीलर के चुनाव में 221 मतों से विजय प्राप्त की*
*ब्यूरो रिपोर्ट योगेंद्र प्रताप सिंह औरैया*
*एंकर*
*खबर जनपद औरैया के ग्राम पंचायत रजपुरा की है जहां पर सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तहत कोटा डीलर का चुनाव स्वयं सहायता समूह की अध्यक्ष को प्रथम वरीयता के आधार पर कोटा डीलर का चुनाव शांतिपूर्ण तरीके से कराए जाने को लेकर पुलिस प्रशासन एवं रजपुरा ग्राम के प्रधान श्रीमती देवकी गौतम प्रधान प्रतिनिधि लक्ष्मीनारायण गौतम तथा बहुजन फ्रंट ऑफ इंडिया के श्री अतुल गौतम जिला अध्यक्ष औरैया एवं उनकी समस्त टीम तथा ग्राम पंचायत वासियों की उपस्थिति में कोटा डीलर का चुनाव शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुआ* जिसमें प्रभु जी स्वयं सहायता समूह की अध्यक्ष सीमा देवी ने नामांकन किया एवं पाडरी बाबा स्वयं सहायता समूह की अध्यक्ष अंजू गौतम ने नामांकन किया तथा तथागत स्वयं सहायता समूह की अध्यक्ष रूबी देवी ने नामांकन किया कोटा डीलर के चुनाव में कुल मत 337 पड़े इसी के साथ *प्रभु जी स्वयं सहायता समूह के अध्यक्ष सीमा देवी को 91 मत प्राप्त हुए जिसमें 45 महिलाएं एवं 16 पुरुष के मत प्राप्त हुए पाडरी बाबा स्वयं सहायता समूह की अध्यक्ष अंजू गौतम को 221 मत प्राप्त हुए जिसमें 106 महिलाएं तथा 115 पुरुष के मत प्राप्त हुए और तथागत स्वयं सहायता समूह के अध्यक्ष रूबी देवी को 15 मत प्राप्त हुए जिसमें 9 महिलाएं 6 पुरुष के मत प्राप्त हुए* पाडरी बाबा स्वयं सहायता समूह की अध्यक्ष *अंजू गौतम को 221 मतों से विजय प्राप्त हुई जिसमें उन्होंने सीमा देवी को 91 मतों से तथा रूबी देवी को 15 मतों से हराकर भारी जीत हासिल की* और अंजू गौतम को ग्राम वासियों तथा प्रधान श्रीमती देवकी गौतम प्रधान प्रतिनिधि लक्ष्मी नारायण गौतम बहुजन फ्रंट ऑफ इंडिया के जिला अध्यक्ष अतुल गौतम एवं उनकी टीम ने अंजू गौतम को कोटा डीलर चुने जाने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी इसी के साथ *अंजू गौतम ने मीडिया का बहुत आभार जताया और कहा की ग्राम पंचायत रजपुरा की जनता को किसी प्रकार की कोई समस्या राशन संबंधित नहीं आने देंगे और जो केंद्र और राज्य सरकार के द्वारा जो भी लाभकारी योजनाएं आएंगी बिना किसी भेदभाव के निष्पक्षता के साथ जनता तक पहुंचाने का कार्य किया जाएगा*

More Stories
कानपुर नगर 1 मई 26*एडीजी आलोक सिंह बने डीजी, जिलाधिकारी ने भेंट कर दी बधाई*
कानपुर देहात, 01 मई 2026*लेबर डे पर KPJ डिस्ट्रीब्यूटर्स में स्वास्थ्य मेले का आयोजन, 70 श्रमिकों का हुआ परीक्षण*
उत्तर प्रदेश1मई2026*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर शाम 4 बजे की बड़ी खबरें……………….*