औरैया6अक्टूबर*शिक्षक नेताओ पर फर्जी मुकदमे के विरोध में हजारों शिक्षकों ने ककोर मुख्यालय घेरा
दिबियापुर औरैया।बुधवार को बेसिक शिक्षा विभाग में फैले भ्रस्टाचार का विरोध करने पर शिक्षक नेता यूटा औरैया के जिलाध्यक्ष ओमजी पोरवाल मण्डल संयोजक नीरज राजपूत, ,महामंत्री आलोक बाबू गुप्ता सहित आठ शिक्षको पर absa अवनीश यादव द्वारा लिखाये गए फर्जी लूट के मुकदमे के विरोध में जनपद औरैया के हजारों शिक्षक/शिक्षिकाओं ने जिला मुख्यालय पहुंचकर dm कार्यालय और पुलिस अधीक्षक कार्यालय का घेराव करके प्रदर्शन किया।और मांग की शिक्षक नेताओ पर लिखाये गए फर्जी मुकदमे को वापस लिया जाए और दोषी भ्रष्ट absa विधूना के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया जाए। भ्रष्टाचार की कलई खोलनेनाराज शिक्षाधिकारियों ने एक षड्यंत्र के तहत 8 शिक्षकों को लिखा पढ़ी में लुटेरा बनाकर उनका समाज में मानमर्दन कर दिया।
अपराह्न 3 बजे तक अपने अपने विद्यालयों में शिक्षण कार्य सम्पन्न कर ककोर मुख्यालय पहुंचे बेसिक शिक्षा विभाग के सैकड़ों शिक्षकों ने BEO बिधूना के भ्रस्टाचार की सबूतों के साथ पोल खोलते हुए शिक्षक नेताओं के खिलाफ लिखाये गए मुकद्दमे को निरस्त करने की मांग की। शिक्षकों ने एक सुर से कहा कि शिक्षकों के साथ अभद्रता करने वाले बिधूना BEO के खिलाफ मुकद्दमा लिखकर उन्हें जेल भेजा जाना चाहिए। यूटा जिलाध्यक्ष ओम जी पोरवाल ने कहा कि विभाग में व्याप्त भ्रस्टाचार की शिकायत पर शिक्षकों के खिलाफ फर्जी मुकद्दमा लिखाने वाले BEO ने मर्यादा तोड़ी है। उन्होंने कहा कि शिक्षकों का मान मर्दन करने वाले BEO को गिरफ्तार कर जेल भेजा जाना चाहिए।

More Stories
लखनऊ 12 अप्रैल 26* यूपीआजतक न्यूज चैनल पर रात 10 बजे की बड़ी खबरें……………….*
कानपुर नगर12अप्रैल26*(साइबर हेल्प डेस्क) द्वारा कार्यवाहीशि,कायतकर्ता के खाते में धनराशि 55,425/- को वापस कराया गया
मुजफ्फरनगर 12 अप्रैल 26*अंतरराज्यीय वाहन चोर गिरोह का भंडाफोड़