औरैया31जुलाई*उत्तरप्रदेश लेखपाल संघ जनपद औरैया का आज जिला यूनियन चुनाव सम्पन्न
दिनांक 31.7.22 को हुए चुनाव में जनपद के सभी लेखपालों ने जिला महा सचिव (जिला मंत्री) पद पर पतंजलि दुबे को चुना गया।उन्होंने अपने प्रतिद्वंदी अंकित तिवारी को 18 मतों से हराया।पतंजलि दुबे को कुल 70 मत प्राप्त हुए । वहीं जिलाध्यक्ष पद पर धर्मेन्द्र यादव को 73 मत प्राप्त हुए उन्होंने अशोक दोहरे को 24 मतों से हराया।जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर सुशील सेंगर 81मत पाकर विजयी घोषित हुये। जिला उपमंत्री पद पर दिनेश सेंगर ने 79 मत पाकर अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी स्वर्ण प्रताप को 37 मतों से हराया।जिला कनिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर कु.रश्मि राठौर ,जिला कोषाध्यक्ष पद पर शैलेन्द्र वर्मा निर्वाचित हुये तथा आडीटर पद पर श्री मती गुड्डन सिंह निर्विरोध चुनी गई। गौर तलब है कि जिला महासचिव (जिलामंत्री )पद पर चुने गए पतंजलि दुबे जनपद के प्रतिष्ठित राजनैतिक परिवार से ताल्लुक रखते हैं, उन्होंने अपनी विजय पर सभी लेखपाल साथियों को धन्यवाद दिया।

More Stories
अयोध्या 22 फ़रवरी 26*कोतवाली रुदौली में जन सेवा केंद्र संचालकों की बैठक सम्पन्न
अयोध्या22 फ़रवरी 26*कोतवाली रुदौली में ग्राम चौकीदारों की बैठक सम्पन्नत्यो,हारों को लेकर सतर्कता के निर्देश
लखनऊ22फ़रवरी26*डॉ राजेश्वर सिंह व संजय दत्त की उपस्थिति में 20,000 से अधिक नागरिकों के बीच ‘नेट ज़ीरो सरोजनीनगर’ अभियान का भव्य शुभारंभ*