औरैया3अक्टूबर*समाजवादी पार्टी के प्रदेश सचिव का हुआ जोरदार स्वागत*
*औरैया।* समाजवादी पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष के साथ आये प्रदेश सचिव के प्रथम बार औरैया आगमन पर पार्टी के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी के साथ भव्य स्वागत किया। स्वागत सम्मान के दौरान प्रदेश सचिव ने अपने वक्तव्य दिए।
प्रदेश उपाध्यक्ष डॉक्टर कमलेश यादव के साथ गत दिवस प्रदेश सचिव नरेंद्र सिंह यादव का प्रथम भाग जनपद आगमन पर औरैया इटावा हाईवे रोड स्थित दीपाली रेस्टोरेंट पर पहुंचते ही जोश से लबरेज कार्यकर्ताओं ने प्रदेश सचिव नरेंद्र सिंह यादव प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ० कमलेश यादव को फूल मालाओं से लादकर किया। स्वागत समारोह के दौरान प्रदेश सचिव नरेंद्र सिंह यादव ने कहा कि वर्तमान सरकार द्वारा वित्तविहीन शिक्षकों शिक्षामित्रों अनुदेशकों आदि के साथ अन्याय किया है सपा सरकार आने पर सभी को सम्मान दिया जाएगा। सम्मान करने वालों में सर्विस गौतम प्रवक्ता , लल्ला सिंह राजपूत प्रधानाचार्य , कपिल पाल प्रधान , सत्येंद्र सिंह यादव पूर्व प्रधान , रवि यादव , गजेंद्र कुशवाहा , प्रदीप यादव , रविंद्र यादव व सुनील यादव , ओपी श्रीवास्तव , बृजेंद्र यादव , रावेश दिवाकर , बृजेश सिंह , बनियान यादव व सोनू गौतम समेत बड़ी संख्या में समाजवादी पार्टी के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता शामिल रहे।

More Stories
सतना7मई26*सतना सेंट्रल जेल की सहायक अधीक्षक फिरोजा खातून ने कैदी से रचाई शादी*
उत्तर प्रदेश7मई26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर रात 10 बजे की बड़ी खबरें……………….*
उन्नाव7मई26*सृष्टि कल्याण के लिए हुयी द्वादश ज्योतिर्लिंग की स्थापना…विज्ञानानंद सरस्वती महाराज