[03/10, 9:23 PM] Om Kailash Rajput Phaohund: प्लास्टिक दाना लदा ट्रक पाता बाई पास मोड़ पर पलटा।ट्रक ड्राईवर व हैल्पर को स्थानीय लोगों ने की मारपीट ।
[03/10, 9:23 PM] Om Kailash Rajput Phaohund: पाता प्लांट से दाना लादकर गाजियाबाद जा रहा था कि बाबा का पुरवा फफूंद बाई पास मोड़ पर मोटर साइकिल सवार को बचाने के कारण ट्रक का पहिया सड़क से नीचे उतर गया जिससे ट्रक नीचे खाई में गिर गया तथा ड्राईवर ने बड़ी सूझ बूझ से अपनी व हेल्पर की जान बचाई।अन्य लोगों के आ जाने पर दोनों को बचाया तथा पुलिस को सूचना दी पुलिस मौके पर पहुंची और जानकारी कर कार्यवाही करने का भरोसा दिलाया
[03/10, 9:56 PM] Ram Prakash Sharma: *बाइक सवार बदमाशों ने महिला का छीना पर्स*
*महिला बाइक से गिरकर हुई गंभीर घायल*
*औरैया।* जनपद कानपुर देहात थाना डेरापुर क्षेत्र के ग्राम नन्थू निवासी एक महिला रविवार की दोपहर करीब डेढ़ बजे अपने गांव से पुत्र के साथ बाइक द्वारा इटावा की ओर जा रही थी। तभी हाईवे रोड स्थित ग्राम ख्वाजाफूल के समीप पीछे से आए बाइक सवार बदमाशों ने महिला का पर्स छीन लिया। पर्स छीनते समय महिला बाइक से रोड पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गई। घायलावस्था में उसे जिला अस्पताल औरैया में भर्ती कराया गया , जहां से चिकित्सकों ने उसे रेफर कर दिया। बाइक सवार बदमाश मौके से भाग जाने में सफल रहे।
जनपद कानपुर देहात थाना डेरापुर क्षेत्र के गांव नन्थू निवासी पीडि़ता राधा देवी 48 वर्ष पत्नी रामचंद्र गुप्ता रविवार की दोपहर अपने पुत्र वरूण के साथ बाइक से इटावा की तरफ जा रहीं थीं। जैसे ही उनकी बाइक कानपुर देहात क्षेत्र के गांव ख्वाजाफूल के पास स्थित ओवरब्रिज के नीचे पहुंची ही थी। कि तभी पीछे से आ रहे बाइक सवार बदमाशों ने बाइक सवार महिला के हाथों से पर्स छीन ले गये। बदमाशों के पर्स छीनने से लगे झटके के चलते महिला चलती बाइक से नीचे सड़क पर गिर गई। जिससे गंभीर रुप से घायल हो गई। इसी दौरान पीछे से कार से आ रहे डेरापुर चेयरमैन गुड्डू फौजी ने महिला को सड़क पर पड़ा देख तत्काल अपनी कार रोकते हुए महिला को लहूलुहान हालत में अपनी कार में लिटाकर 50 शैय्या युक्त जिला अस्पताल औरैया पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने महिला को गंभीर हालत में मिनी पीजीआई सैफई इटावा रेफर कर दिया। चेयरमैन गुड्डू फौजी ने बताया कि महिला को गंभीर चोट लगी है।

More Stories
लखनऊ 4सितंबर 26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर रात 10. 30 बजे की बड़ी खबरें……………….*
लखनऊ 4सितंबर 2026*नन्द के आनंद भयो, जय कन्हैया लाल की!
अयोध्या 4सितंबर 26*नाबालिग लड़की को लेकर युवक फरार, लावारिस मिली ई-बाइक से गहराया रहस्य*