औरैया28नवम्बर*पाता स्टेशन पर ट्रेन में साड़ी उलझने से महिला की मृत्यु*
*गाँव पाता से इटावा जाने के लिए पाता स्टेशन पर खड़ी थी महिला*
*फफूंद,औरैया।* शनिवार की शाम पाता से इटावा जाने के लिए एक महिला ट्रेन आने के इन्जार में स्टेशन पर खड़ी थी। ट्रेन आने पर उसकी साड़ी ट्रेन में उलझ गई, जिससे महिला प्लेटफार्म पर घिसट गई परिजन इलाज के सैफई लेकर जा रहे थे रास्ते मे घायल महिला की मौत हो गई।
क्षेत्र के गाँव पाता निवासी पचपन वर्षीय विधवा महिला मुन्नी देवी शनिवार शाम को इटावा स्थित अपने एक रिश्तेदार के घर शादी समारोह में जाने के लिए पाता स्टेशन गई, प्लेटफार्म पर खड़ी वह इटावा जाने के लिए पैसेंजर ट्रेन का इन्जार कर रही थी साथ मे उसका बेटा मिथुन भी था। उसने बताया कि ट्रेन के आने पर माँ की साड़ी ट्रेन में उलझ गई जिससे वह प्लेटफार्म पर दूर तक घिसटती चली गई, और गम्भीर घायल हो गई। घायलावस्था मे परिजन अछल्दा सीएचसी ले गये। वहाँ से सैफई रेफर कर दिया गया। सैफई ले जाते समय रास्ते मे मृत्यु हो गई। सूचना पर गाँव पहुंची फफूंद पुलिस ने रविवार को मृतका के शव को पोष्टमार्टम के लिए भेज दिया।मृतका के दो बेटे और पाँच बेटियाँ है।जिनमें सभी विवाहित है। परिजनों का रो- रोकर बुरा हाल था।

More Stories
जींद हरियाणा 5 मार्च 26*संयुक्त किसान मोर्चा हरियाणा की राज्य स्तरीय मीटिंग का आयोजन किया गया
नोएडा 5 मार्च 26* होली मिलन समारोह मे सम्मिलित हुए प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय जी
हरदोई 5 मार्च 26*गन्ने से भरे ट्रक ने बाइक सवार युवक को रौंदा, मौके पर मौत होली की खुशियां मातम में बदली