औरैया27सितम्बर*वैसोली निवासी राजू दोहरे का हाल जानने पहुंची बहुजन फ्रंट ऑफ इंडिया पार्टी की राष्ट्रीय
बहुजन फ्रंट ऑफ इंडिया पार्टी की राष्ट्रीय महासचिव मधु गौतम जी ने आज अछल्दा थाने के ग्राम वैसोली निवासी राजू दोहरे के पुत्र निखिल कुमार (मृतक)के घर जाकर पीड़ित परिवार से मुलाकात करके उनका हाल चाल जाना।तथा पीड़ित परिवार को मदद का भरोसा दिलाया। साथ ही पार्टी ने जिला प्रशासन से माँग की है कि पीड़ित परिवार को 50 लाख मुआवजा, एक सरकारी आवास, एक सरकारी पट्टा, तथा पीड़ित परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी दी जाए। पीड़ित परिवार ने बताया कि जिला प्रसाशन ने मदद के तौर पर परिवार को केवल तीन लाख रुपये की ही मदद की है। इस मौके पर पार्टी जिलाध्यक्ष अतुल गौतम, व मोहनीश राज,राजेश कुमार राव,एडवोकेट भानू प्रताप सिंह,नरेंद्र प्रताप सिंह व अन्य पार्टी कार्यकर्ता मौजूद रहे।

More Stories
श्रीगंगानगर 26 फ़रवरी 26*दूसरे दिन जारी रहा आईडीपी का न्याय सत्याग्रह ।*
लखनऊ 26फ़रवरी26*यूपी में छूटे छात्रों को इस डेट तक मिलेगी छात्रवृत्ति, योगी सरकार ने जारी किया संशोधित समय-सारिणी*
चंडीगढ़ 26 फ़रवरी 26*नेशनल हेराल्ड के पंचकुला मामले में पंजाब-हरियाणा HC ने हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपिंदर हुड्डा को क्लीन चिट दी!*