औरैया27फरवरी*विद्युत करंट लगने से मजदूर झुलसा,गंभीर*
*औरैया।* कोतवाली क्षेत्र के ग्राम द्वारिकापुर की मडैया में रविवार को एक मजदूर मजदूरी का काम कर रहा था। तभी वह विद्युत करंट की चपेट में आ गया। जिससे वह झुलस गया। गृहस्वामी ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया। इसके अलावा उसके परिजनों को दूरभाष के माध्यम से सूचना दी। चिकित्सकों ने मजदूर को रेफर कर दिया।
कोतवाली क्षेत्र के ग्राम शहवदिया निवासी आशीष कुमार 28 वर्ष पुत्र रमनलाल जो की मजदूरी का काम करता है। रविवार की दोपहर करीब 1 बजे वह क्षेत्र के ग्राम द्वारिकापुर मडैयन में एक निर्माणाधीन मकान में शटरिंग लगाने का काम कर रहा था। जिस समय वह मशीन से शटरिंग का प्लाई काट रहा था। उसी समय वह विद्युत करंट की चपेट में आकर झुलस गया।जानकारी होने पर गृहस्वामी ने उसे तुरंत 50 शैय्या युक्त जिला संयुक्त चिकित्सालय में भर्ती कराया। जहां पर चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे मिनी पीजीआई सैफई रेफर कर दिया। घटना की सूचना पर परिजन अस्पताल पहुंच गये।

More Stories
सुल्तानपुर 2 अप्रैल 26*कप्तान की विदाई में कार्मिकों ने बहाए आंसू !!
अयोध्या2 अप्रैल 26*अयोध्या के पावन धाम में भक्ति और आध्यात्म का अद्भुत संगम देखने को मिलेगा
अयोध्या 2 अप्रैल 26*गैस की कालाबाजारी को लेकर भाकियू में आक्रोश, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन