औरैया27नवम्बर2022*प्रोजेक्ट नई किरण में 12 फाइलें दायर, 4 परिवारों का कराया मिलन*
*औरैया।* आज रविवार 27 नवंबर 2022 को पुलिस अधीक्षक औरैया चारू निगम के निर्देशानुसार महिला थाना प्रभारी ललित कुमारी की अध्यक्षता में प्रोजेक्ट नई किरण का आयोजन किया गया। जिसमें आज 12 फाइलें दायर की गई व 04 परिवार को जो आपसी वैचारिक मतभेद की वजह से कुछ दिनो से अलग रह रहे थे। एक दूसरे के साथ रहने को राजी नही थे। जिसके कारण परिवार टूटने की कगार पर था। जिसे समझा बुझाकर पति-पत्नी के मध्य मन मुटाव कलह को दूर कर एक साथ रहने को राजी कर परिवार से मिलाया गया। परिवार को हंसी खुशी बिदा किया गया। नई किरण प्रोजेक्ट के अन्तर्गत बिखरे परिवारों को एक सूत्र में बांधने का प्रयास किया जा रहा है। इस दौरान प्रोजेक्ट नई किरण के अन्य सदस्य भी उपस्थित रहे।
More Stories
नई दिल्ली*रविवार, 29 जून 2025 केयूपीआजतक न्यूज चैनल पर मुख्य सामाचार*
लखनऊ29जून25*यूपीआजतक न्यूज चैनल परसुबह 7.30 बजे की बड़ी खबरें……………….*
भोपल29जून25*विंध्य क्षेत्र में हवाई सेवाओं के विस्तार के लिए उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल और एलायंस एयर के अधिकारियों की महत्वपूर्ण बैठक*